Site icon FN

Premanand Maharaj से मिलते ही छल्के अनुष्का शर्मा के आंसू, पति विराट कोहली के साथ वृंदावन पहुंची एक्ट्रेस 

Premanand Maharaj

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बार फिर वृंदावन के मशहूर संत Premanand Maharaj से मिलने पहुंचे। वहीं महाराज से मिलते ही एक्ट्रेस काफी भावुक हो गई और उनकी आँखों से आंसू छलक पड़े।

सेलेब्रिटी कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते है। बता दे ये दोनों काफी धार्मिक है और अक्सर भजन-कीर्तन अटैंड करते और मंदिरों में भगवान जी के दर्शन के लिए जाते रहते है। विराट और अनुष्का वृंदावन के संत प्रेमानंद जी महाराज (Premanand Maharaj) को भी काफी मानते है और अक्सर दोनों उनके आश्रम श्री हित राधा केलि कुंज जाकर उनसे मुलाकत करते है।

Premanand Maharaj के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का

इन दिनों विराट और अनुष्का लंदन से भारत आए हुए है। वहीं आज उन्होंने वृंदावन जाकर प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। उनकी इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में ये कपल हाथ जोड़कर महाराज के सामने बैठे नजर आ रहा है।

Premanand Maharaj ने विराट-अनुष्का को दी ये सीख

वीडियो में देखा जा सकता है कि Premanand Maharaj जी ने विराट और अनुष्का को जीवन जीने के लिए एक अनमोल सीख दी। महाराज जी ने उनसे कहा कि- “अपने कार्यक्षेत्र को भगवान की सेवा समझिए। गंभीर भाव से रहिए, विनम्र रहिए और खुद नाम जप करिए।”

महाराज जी विरूष्का से कहते है कि- “हम असली में जिसके (भगवान) है, हमें उसे देखने की लालसा होनी चाहिए। इस माया में भ्रमित होते हुए हमने न जाने किस-किस को अपना बनाया। एक बार जो अपना है उसे तो देखें। एक बार जो अपना असली पिता है, जिसने हमें बनाया है प्रकट किया है, एक बार उसे देखें। ऐसी हमारी लालसा होनी चाहिए।”

महाराज ने बताई क्या है मनुष्य जीवन की सफलता

Premanand Maharaj ने आगे कहा, “सुनते बड़े सुंदर है लेकिन एक बार तो देखना चाहिए ना, बड़े सुंदर है, देखने योग्य है, अपने है, प्यारे है। तो हमें ये लक्ष्य बना लेना चाहिए कि इस जन्म में मिले या ऊपर, हे प्यारे मैं आपसे मिलना चाहता हूँ। आपने सब सुख दिखा दिए, अब मुझे कुछ नहीं चाहिए। अब मुझे आप चाहिए। हमें उन भगवान के उन्मुख होना चाहिए। उस भगवान को प्राप्त करे तो मनुष्य जीवन की सफलता है।”

महाराज का ज्ञान सुन छलके अनुष्का शर्मा के आँसू

इसके बाद अनुष्का महाराज जी से कहती है कि- ‘हम आपके है और आप हमारे।’ तभी महाराज जी कहते है- ‘हम सब श्री जी के है। हम सब एक छत्र के नीचे है, जिसका ये नीला छत्र है आकाश, हम सभी उसी के बच्चे है।’

इतना सुनते ही अनुष्का मुस्कराने लगती है और मुस्कुराते हुए उनकी आँखों से आंसू छलक पड़ते है। तभी विराट और अनुष्का हाथ जोड़कर और महाराज जी से आशीर्वाद लेकर वहाँ से विदा लेते है।

विराट-अनुष्का का इस साल वृंदावन का तीसरा दौरा

बता दे कि इस साल ये तीसरी बार है जब विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे है। सबसे पहले ये कपल जनवरी 2025 में महाराज के आश्रम पहुंचे थे। इस दौरान उनके दोनों बच्चे वामिका और अकाय भी उनके साथ नजर आए थे।

वहीं इसके बाद मई में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के एक दिन बाद विराट वृंदावन के श्री हित केलि कुंज आश्रम पहुंचे थे, इस दौरान अनुष्का भी उनके साथ नजर आई थी। वहीं अब साल खत्म होने से पहले भी ये कपल एक बार फिर Premanand Maharaj का आशीर्वाद लेने पहुंचे।

यह भी देखें: Virat-Anushka: लंदन की सड़कों पर आराम से टहलते दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, वायरल हुआ वीडियो 

यह भी देखें: प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे शिल्पा शेट्टी और Raj Kundra, कहा- ‘मैं आपको एक किडनी देना चाहता हूँ’

Exit mobile version