हाल ही में खबर आई थी कि युजवेंद्र चहल और RJ Mahvash का ब्रेकअप हो गया है। वहीं अब युजी को Shefali Bagga के साथ…
Yuzvendra Chahal-Shefali Bagga: टीम इंडिया के स्टार स्पिन्नर युजवेंद्र चहल अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते है। गौरतलब है की युजी और उनकी एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा के तलाक को अब लगभग दो साल होने वाले है। वहीं तलाक के बाद चहल का नाम आरजे महवश (RJ Mahvash) के साथ जुड़ा था, दरअसल दोनों अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते थे। वहीं सोशल मीडिया पर भी ये एक दूसरे के साथ तस्वीरें साझा करते रहते थे। वहीं कुछ दिनों पहले खबर आई कि चहल और महवश का ब्रेकअप हो गया है और इन्होने इंस्टा पर भी एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।
Shefali Bagga के साथ स्पॉट हुए चहल
Contents
वहीं ब्रेकअप की खबरों के बीच युजवेंद्र चहल को बीती शाम शेफाली बग्गा के साथ स्पॉट किया गया। दरअसल ये दोनों साथ में डिनर के लिए पहुँचे थे। इनकी साथ में कंई तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।
क्या डेट कर रहे Shefali Bagga और युजवेंद्र चहल ?
सामने आए वीडियो में युजी को जींस और ब्लैक शर्ट पहने कैजुअल लुक में देखा जा सकता है। वहीं शेफाली भी ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आई। सोशल मीडिया पर इनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख फैंस इनके डेटिंग के कयास लगा रहे है।
Shefali Bagga कौन है ?
वहीं जब से शेफाली का यूजी चहल के साथ वीडियो सामने आया है, तब से लोग उनके बारे में जानना चाह रहे है। बता दे कि शेफाली बग्गा एक जानी-मानी टीवी एंकर है। वहीं उनकी सोशल मीडिया प्रोफाइल के अनुसार वे एक एक्टर भी है। शेफाली कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ में भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थी।
यह भी देखें: Dhanashree Verma ने दिखाई दुबई वेकेशन की झलक, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

