Anil Kapoor Birthday

Anil Kapoor Birthday को फैमिली ने बनाया खास, भाई संजय से बेटी सोनम कपूर तक ने शेयर किया स्पेशल पोस्ट 

Anil Kapoor Birthday: बॉलीवुड के ‘झक्कास’ अभिनेता अनिल कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे है। वहीं इस खास मौके पर उनकी फैमिली ने…

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर आज अपना 69वां बर्थडे (Anil Kapoor Birthday) सेलिब्रेट कर रहे है। एक्टर के इस खास दिन पर उनके फैंस और इंडस्ट्री के लोग उन्हें विश कर रहे है। वहीं अनिल की फैमिली ने भी उनका बर्थडे ख़ास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बोनी, संजय से लेकर सोनम कपूर तक ने सोशल मीडिया पर प्यारी सी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें विश किया है।

संजय कपूर का Anil Kapoor Birthday पर पोस्ट

दरअसल हाल ही में अनिल कपूर के छोटे भाई और एक्टर संजय कपूर ने एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी है। पहली तस्वीर थोड़ी पुरानी है। इस फोटो में तीनो भाई काफी यंग लग रहे है। दूसरी तस्वीर में संजय को बर्थडे बॉय के साथ पोज देते देखा जा सकता है। वहीं तीसरी तस्वीर में भी तीनों भाई साथ नजर आ रहे है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए संजय ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे, बिग ब्रदर। ढेर सारा प्यार, आप पुरे परिवार और मेरे लिए प्रेरणा रहे है। इसलिए हमें प्रेरित करते रहिए और सही राह दिखाते रहिए।”

बोनी कपूर ने शेयर की बचपन की रेयर फोटो

अनिल कपूर के बड़े भाई और फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी है। इस तस्वीर में ढेर सारे बच्चे नजर आ रहे है। वहीं इस फोटो को शेयर करते हुए बोनी ने कहा कि इस तस्वीर में अनिल को ढूंढो।

anil kapoor birthday

सोनम कपूर ने भी शेयर किया प्यारा पोस्ट

वहीं सोनम कपूर ने भी कंई प्यारी सी तस्वीरें शेयर करते हुए अपने पापा Anil Kapoor Birthday विश किया है। इनमें से कंई तस्वीरें अनिल के जवानी के दिनों की है। जबकि कंई अन्य तस्वीरें में उन्हें अपनी पत्नी सुनीता कपूर, बेटियों सोनम, रिया और नाती वायु कपूर के साथ देख जा सकता है।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनम ने लिखा, “मेरे हीरो और हमेशा के लिए मेरे प्रेरणास्त्रोत को हैप्पी बर्थडे। आपकी एनर्जी, अनुसाशन, जूनून और जीवन के प्रति प्रेम मुझे हर दिन आश्चर्यचकित कर देता है। आपकी बेटी होने पर मुझे बेहद गर्व है।मैं आपसे बेहद प्यार करती हूँ। दुनिया के सबसे अच्छे पापा।”

Anil Kapoor Birthday पर रिया कपूर का पोस्ट

अनिल की छोटी बेटी रिया कपूर ने भी एक प्यारा स पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें विश किया है। रिया ने अपनी कुछ प्यारी सी फैमिली फोटोज शेयर। वहीं कुछ तस्वीरें उनके बचपन की है, जिसमें उन्हें अपने पापा के साथ मस्ती करते देखा जा सकता है।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रिया ने लिखा, “मेरे वन एंड ओनली को हैप्पी बर्थडे। आप टैलेंट और वर्क एथिक में जितने समृद्ध है, उतने ही प्यार और जोश में भी है। मेरे बॉस और पिता के रूप में आपको पाकर मैं बहुत भाग्यशाली हूँ। हमारी फैमिली और इस जीवन के लिए मैं आपकी और सुनीता कपूर (रिया की माँ) की बेहद आभारी हूँ।” Anil Kapoor Birthday

Anil Kapoor Birthday

अर्जुन कपूर ने भी ‘झक्कास’ चाचू को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ

अर्जुन कपूर ने अपने चाचू अनिल कपूर को बर्थडे (Anil Kapoor Birthday) विश करते हुए लिखा, “युवाओं का खजाना, एनर्जी का न्यूक्लियर प्लांट, स्टाइल का स्टैंडर्ड, करिश्मा का ग्रांट टाइम भी थोड़ा स्लो हो जाता है, जब अनिल कपूर स्क्रीन पर आते है। हैप्पी बर्थडे मेरे झक्कास चाचू।”

Anil Kapoor Birthday

यह भी जरूर देखें: अनिल कपूर ने दामाद Karan Boolani को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ, सोनम कपूर ने शेयर की क्यूट फोटो   

यह भी जरूर देखें:सोनम कपूर ने पति आंनद आहूजा के बर्थडे पर शेयर किया प्यार भरा पोस्ट, अनिल कपूर ने भी दामाद को खास अंदाज में दी बधाई 

यह भी जरूर देखें: Ahaan Panday Birthday पर अनीत पड्डा ने शेयर किया प्यार भरा पोस्ट, कहा- ‘तुम हमेशा से स्टार थे’

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top