अनिल कपूर ने दामाद Karan Boolani को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ, सोनम कपूर ने शेयर की क्यूट फोटो   

Karan Boolani Birthday

Karan Boolani: अनिल कपूर ने अपने दामाद और फिल्ममेकर करण बुलानी के बर्थडे पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते […]

Karan Boolani: अनिल कपूर ने अपने दामाद और फिल्ममेकर करण बुलानी के बर्थडे पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी है। इसके साथ ही…

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। वे अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेटस फैंस के साथ शेयर करते रहते है। इसी बीच हाल ही में उन्होंने अपने दामाद और फिल्ममेकर करण बुलानी (Karan Boolani) को बर्थडे विश करते हुए एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है।

Karan Boolani के बर्थडे पर अनिल का पोस्ट

दरअसल अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में अभिनेता अपने दामाद को टाई पहनाते हुए नजर आ रहे है। दूसरी फोटो में अनिल की बेटी रिया को अपने पति के साथ पोज देते देखा जा सकता है।

आप और रिया एक मजबूत टीम- अनिल

इन प्यारी सी तस्वीरों को शेयर करते हुए अनिल ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे करण बुलानी। हर साल आप न केवल अपने काम में बल्कि अपने जीने, रचना करने और अपने आस-पास के लोगों को प्रेरित करने के तरीके में भी अपने स्तर को ऊँचा उठाते है। आपका जूनून और आपकी ऊर्जा संक्रामक है।”

“आप आज जो इंसान है, उसे देखना अद्भुत है। तुम और रिया एक बहुत ही मजबूत टीम हो, जमीन से जुड़ी रचनात्मक और अजेय। यहां से और भी रोमांच, बड़े सपने और छाप छोड़ने वाली कहानियाँ। आने वाला साल शानदार रहे, बेटा।”

सोनम कपूर ने शेयर की बेटे के साथ क्यूट पिक

वहीं सोनम कपूर ने भी अपने जीजा जी को बर्थडे विश करते हुए एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है। इस तस्वीर में करण को सोनम के बेटे वायु के साथ देखा जा सकता है। वहीं इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, “वायु के फेवरेट स्टोरीटेलर, फ्रेंड और फनी अंकल को जन्मदिन की शुभकामनाएँ।”

बता दे कि अनिल कपूर की छोटी बेटी बेटी रिया कपूर ने साल 2021 में करन बुलानी से शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने करीब 12-13 साल तक डेट किया था।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Mastodon Twitter instagram
Scroll to Top