Site icon FN

Sreeleela ने पूरी की MBBS की पढ़ाई, 6 साल बाद मिली डिग्री, तस्वीरें देख फैंस बोले- बधाई किसिक गर्ल  

Sreeleela ने MBBS की पढ़ाई पूरी की

किसिक गर्ल के नाम से मशहूर साउथ की प्रसिद्ध एक्ट्रेस Sreeleela अब डॉक्टर बन गई है। दरअसल उन्होंने अपनी MBBS की पढ़ाई पूरी कर ली है और वे अब ऑफिशियली डॉक्टर बन गई है।

साउथ की मशहूर अभिनेत्री श्रीलीला अपने चार्मिंग लुक्स व फिल्मों की वजह से अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। अल्लू अर्जुन, महेश बाबू और रवि तेजा सहित साउथ के कंई फेमस एक्टर्स क साथ काम करने से लेकर अब ये बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ एक अनटाइटल्ड मूवी में नजर आने वाली है। वहीं फिल्मों के साथ-साथ इन्होने अपनी पढ़ाई को भी काफी अच्छे से मैनेज किया है।

Sreeleela ने पूरी की MBBS की पढ़ाई

बता दे कि श्रीलीला 2020 से MBBS की पढ़ाई कर रही थी। वहीं अब करीब 6 सालों के बाद उनकी मेहनत रंग लाई है और वे अब ऑफिशियली एक डॉक्टर बन गई है। दरअसल हाल ही में उनका दीक्षांत समारोह हुआ, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सामने आई तस्वीरों में Sreeleela को मैरून कलर का गाउन पहने स्टेज पर अपनी एमबीबीएस की डिग्री लेते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद वे मुस्कुराते हुए अपने सभी फैमिली मेंबर्स से गले मिलती है।

Sreeleela ने इस कॉलेज से की MBBS की पढ़ाई

वहीं एक अन्य वीडियो में अभिनेत्री को अपने बैचमेट्स के साथ हिप्पोक्रेटिक ओथ (डॉक्टर की शपथ) लेते हुए देखा जा सकता है। बता दे कि श्रीलीला ने मुंबई की DY Patil युनिवर्सिटी से अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई की।

श्रीलीला का एक्टिंग करियर और फिल्में

बता दे कि 14 जून 2001 को अमेरिका में जन्मी श्रीलीला एक साउथ इंडियन फैमिली से ताल्लुक रखती है। इनका परवरिश बेंगलुरु, कर्नाटक में हुई। श्रीलीला ने 2019 में कन्नड़ रोमांटिक, ड्रामा फिल्म Kiss से अपने अपने करियर की शुरूवात की। इसके बाद इन्होने गुंटूर कारम, धमाका, भगवंत केसरी और पुष्पा 2 सहित साउथ की कंई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

वहीं साउथ के बाद अब श्रीलीला बॉलीवुड में भी डेब्यू करने वाली है। दरअसल ये जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु ने किया है।

यह भी देखें: Sreeleela Birthday: 24 साल की हुई एक्ट्रेस श्रीलीला, अल्लू अर्जुन से लेकर सामंथा रुथ प्रभु तक ने यूँ दी बधाई 

यह भी देखें: Kartik Aaryan Latest News: लंदन वेकेशन के बाद काम पर लौटे कार्तिक आर्यन, कहा- ’48 घंटे की शूट मैराथन शुरू’

Exit mobile version