Ahan Shetty Border 2

Ahan Shetty Border 2 को-स्टार्स का जताया आभार, सनी देओल को बताया पिता समान तो वरुण धवन को बड़ा भाई 

Ahan Shetty Border 2: बॉर्डर 2 कल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं इससे पहले अहान शेट्टी ने एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए अपने सभी को-स्टार्स और निर्माताओं का धन्यवाद किया है।

सनी देओल की मच अवेटेड फिल्म बॉर्डर 2 काफी दिनों से चर्चा में बनी हुई है। वहीं यह मूवी कल यानि 23 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले अहान शेट्टी (Ahan Shetty Border 2) ने एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए अपने सभी को-स्टार्स और इस मूवी के मेकर्स को आभार जताया है।

Ahan Shetty Border 2: सनी देओल को बताया पिता समान

अहान शेट्टी ने सनी देओल के लिए लिखा, “सनी सर, आप सेट पर मेरे लिए पिता समान रहे है। आपने मुझे दिखाया कि शांत शक्ति, विनम्रता और अटूट समर्पण वास्तव में क्या होता है। किसी ऐसे व्यक्ति के आसपास रहना अविश्वश्नीय रूप से स्थिरता मिलती है जो इतनी समृद्ध विरासत को कैरी कर रहा हो और फिर भी गहराई से मानवीय बना हुआ है।”

Ahan Shetty Border 2

वरुण धवन को बताया बड़ा भाई

Ahan Shetty Border 2: वरुण- मैं आपको अपने बड़े भाई की तरह देखता हूँ और इस जर्नी के दौरान आपने मुझे जो प्यार और सपोर्ट दिया है मैं उसके लिए आभारी हूँ। आप हर दिन पूरी लग्न और ईमानदारी के साथ उपस्थित होते थे और आपसे जितना कहा जाता था आप उससे ज्यादा करते थे। यह उदारता हमेशा मेरे साथ रही है।”

दिलजीत दोसांझ से अहान शेट्टी ने सीखी ये बात

अहान शेट्टी ने दिलजीत दोसांझ के लिए लिखा- “दिलजीत सर, जिस तरह से आपने मुझे छोटे भाई की तरह गले लगाया और हमेशा मुझे हमेशा सपोर्ट किया। इसे मैं शब्दों में नहीं बयां नहीं कर सकता। एक ऐसी गर्मजोशी जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। दयालुता , हँसी और ऐसी ऊर्जा से भरपूर जो हर किसी को सहज महसूस कराती है। आपके आसपास रहने से मुझे ये बात समझ आई है कि खुशी भी उतनी ही जरुरी है, जितना हार्ड वर्क।”

Ahan Shetty Border 2

मोना सिंह के लिए लिखा प्यारा नोट

मोना मैम, आप केवल एक बेहतरीन एक्टर ही नहीं बल्कि एक सचमुच दयालु और जमीन से जुड़ी इंसान है। आपके साथ काम करने बेहद खुशी की बात है और एक ऐसे व्यक्ति के साथ स्क्रीन शेयर करना जो इतना प्रेरित करता है।”

सोनम बाजवा को बताया सबसे सहज

सोनम, आप सादगी में भी ग्रेस कैरी करती हो। सबसे सहज। आपके साथ हर एक पल शांत, सम्मानजनक और रियल लगता है।”

डायरेक्टर और प्रोड्यूसर का भी जताया आभार

इसके अलावा भी अहान शेट्टी ने अपने अन्य को-स्टार्स Anya, Medha का आभार जताया है। वहीं उन्होंने अपने डायरेक्टर अनुराग सिंह, प्रोड्यूसर्स भूषण कुमार, निधि दत्ता और बिनोय गाँधी का भी शुक्रिया अदा किया है।

यह भी देखें: Ek Deewane Ki Deewaniyat: बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट्स

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top