Ajay Devgan Mother

Ajay Devgan Mother: अजय देवगन ने माँ वीणा को बताया अपने जीवन की शक्ति, बर्थडे पर प्यारा भरा पोस्ट शेयर कर किया विश

Ajay Devgan Mother:  अजय देवगन ने माँ वीणा देवगन को अपने जीवन की शक्ति बताया है। इसके साथ ही एक्टर ने अपनी माँ के जन्मदिन पर…

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। वे अक्सर अपनी खूबसूरत फैमिली फोटोज और अपनी फिल्मों से जुड़े अपडेटस फैंस के साथ शेयर करते रहते है। वहीं आज अजय की माँ वीणा देवगन (Ajay Devgan Mother) का बर्थडे है। इस खास मौके पर एक्टर ने एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें विश किया है।

अजय ने मनाया माँ का जन्मदिन (Ajay Devgan Mother)

दरअसल हाल ही में अजय देवगन ने अपने इंस्टा अकाउंट से एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में वे अपनी माँ वीणा देवगन के साथ नजर आ रहे है। वहीं इस दौरान काजोल को भी उनके साथ देखा जा सकता है।

इस फोटो को शेयर करते हुए अजय ने अपनी माँ के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “हमारे जीवन की शक्ति। हम जो कुछ भी है, वो आपसे ही शुरू होता है। हैप्पी बर्थडे, माँ।

काजोल ने भी लुटाया सास पर प्यार

वहीं अजय के अलावा काजोल ने एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए अपनी सास को विश किया है। काजोल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी सासु माँ के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “इस शानदार महिला को हैप्पी हैप्पी बर्थडे। आपको इस दिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।”

Ajay Devgan Mother
Kajol with Ajay Devgan Mother

स्टंट डायरेक्टर रह चुके अजय देवगन के पिता

बता दे कि अजय देवगन का जन्म 2 अप्रैल 1969 को वीरू देवगन और वीणा देवगन के घर हुआ था। वीरू पेशे से एक स्टंट डायरेक्टर थे, वहीं इनकी माँ वीणा भी बतौर फिल्म प्रोड्यूसर काम कर चुकी है।

अजय देवगन अपकमिंग फिल्में

बात करें अजय देवगन की प्रोफेशनल लाइफ कि तो इन्हे पिछले बार फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2‘ में देखा गया था। इस फिल्म में इनके साथ आर माधवन और रकुल प्रीत सिंह सहित कंई सितारे नजर आए थे। वहीं अब ये जल्द ही फिल्म ‘दृश्यम 3’ में नजर आएँगे। यह फिल्म 2 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा भी इनके पास धमाल 4 और गोलमाल 5 सहित कंई फिल्में है।

यह भी देखें: Drishyam 3 में हुई प्रकाश राज की एंट्री, कहा- ‘मैं किसी को रिप्लेस नहीं कर रहा’

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top