Drishyam 3 में हुई प्रकाश राज की एंट्री, कहा- ‘मैं किसी को रिप्लेस नहीं कर रहा’

Drishyam 3 में हुई प्रकाश राज की एंट्री

Drishyam 3: अजय देवगन की दृश्यम 3 में प्रकाश राज की एंट्री हो चुकी है। उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग […]

Drishyam 3: अजय देवगन की दृश्यम 3 में प्रकाश राज की एंट्री हो चुकी है। उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और…

अजय देवगन की सुपरहिट मूवी दृश्यम अपनी अगली इंस्टालमेंट यानि दृश्यम 3 (Drishyam 3) के लिए तैयार है। कुछ दिनों पहले ही इस मूवी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया था। दरअसल ‘धुरंधर’ फेम अक्षय खन्ना इस फिल्म से बाहर हो गए थे। इस खबर के सामने आने के बाद से उनके फैंस काफी निराश हो गए थे। वहीं अब इस मूवी में एक दिग्गज अभिनेता की एंट्री हुई है।

प्रकाश राज ने शुरू की Drishyam 3 की शूटिंग

दरअसल प्रसिद्ध साउथ अभिनेता प्रकाश राज की इस फिल्म में एंट्री हो चुकी है। एक्टर ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने मजाकिया अंदाज में ये भी बताया कि वे किसी को रिप्लेस नहीं कर रहे है।

यह एक शानदार रोल है- प्रकाश राज

प्रकाश राज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “हिंदी में बन रही दिलचस्प फ्रेंचाइजी Drishyam 3 के लिए मैंने शूटिंग शुरू कर दी है। एक शानदार रोल और एक रोमांचक भूमिका के साथ, मुझे यकीन है कि आप सभी को ये पसंद आएगा (और हाँ मैं किसी को रिप्लेस नहीं कर रहा हूँ।”

अक्षय खन्ना ने छोड़ी Drishyam 3

गौरतलब है कि इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता एन्जॉय कर रहे अभिनेता अक्षय खन्ना कुछ दिनों पहले ही दृश्यम 3 से बाहर हो गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने शूटिंग शुरू होने से 5 दिन पहले इस फिल्म को छोड़ दिया था। दरअसल डायरेक्टर अभिषेक ने बताया था कि अक्षय अपने किरदार के लिए विग चाहते थे। हालाँकि पहले पार्ट में उनका लुक बॉल्ड था। ऐसे में अगर मेकर्स उन्हें अब की बार विग देते तो इससे उनके किरदार की निरंतरता खत्म हो जाती।

यह भी देखें: Twinkle Khanna: माधुरी जैसा डांस करने की कोशिश कर रही ट्विंकल खन्ना, पति अक्षय कुमार ने कर दिया ऐसा कमेंट 

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Mastodon Twitter instagram
Scroll to Top