TMMT के सेट से अनन्या पांडे की तस्वीरें

TMMT: अनन्या पांडे ने शेयर की ‘तू मेरी मैं तेरा’ के सेट से अनदेखी तस्वीरें, कहा- ‘मुझे इस फिल्म की शूटिंग करते हुए…

TMMT: अनन्या पांडे ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ के सेट से कंई अनदेखी तस्वीरें शेयर की है। बता दे कि इस फिल्म में उनहोंने रूमी…

समीर विध्वंस के निर्देशन में बनी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ (TMMT) 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को दर्शकों की तरफ से मिलीजुली  प्रतिक्रिया मिल रही है। बता दे कि इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे लीड रोल में है। कार्तिक ने  इस फिल्म में ‘रे मेहरा’ का किरदार निभाया है, वहीं अन्नया रूमी वर्धन सिंह के रोल में नजर आ रही है।

TMMT के सेट पर अनन्या पाण्डे

वहीं अब फिल्म रिलीज के एक दिन बाद अनन्या ने इस मूवी के सेट से कंई अनदेखी तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में उन्हें रूमी के किरदार में देखा जा सकता है। पहली फोटो में वे भारी-भरकम गहने पहने काफी खूबसूरत लग रही है। दूसरी तस्वीर में उन्हें क्रॉप टॉप और जींस पहने देखा जा सकता है। कंई तस्वीरों में वे बिकिनी पहने नजर आ रही है। वहीं एक अन्य फोटो में उन्हें रेड कलर की काफी प्यारी रेड ड्रेस पहने देखा जा सकता है।

रूमी के किरदार में कैसा रहा अनन्या का एक्सपीरियंस

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनन्या ने लिखा, “कितनी रूमी, बहुत ज्यादा रूमी। मुझे इस फिल्म की शूटिंग में बेहद मजा आजा। मुझे उम्मीद है की आप लोग भी इस फेस्टिव सीजन में हमारे साथ इसका खूब आंनद लेंगे।”

गुरुद्वारे में मत्था टेकने पहुँचे थे रे और रूमी

बता दे कि कार्तिक और अनन्या पिछले काफी दिनों से इस फिल्म के प्रमोशन में लगे है। ये दोनों जयपुर, गुजरात, बैंगलुरु और दिल्ली सहित देश के कंई शहरों में अपनी मूवी के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। वहीं फिल्म की रिलीज के एक दिनी पहले ये दोनों कलाकार दिल्ली कर प्रसिद्ध गुरुद्वारे बंग्ला साहिब में मत्था टेकने भी गए थे।। इस दौरान की इनकी कंई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

यह भी देखें: Ananya Panday Vacation: समुद्री कछुए के साथ स्वीमिंग से लेकर खूबसूरत सनसेट तक, अन्नया पांडे ने दिखाई अपनी मालदीव वेकेशन की झलक 

यह भी देखें: कार्तिक आर्यन ने बहन कृतिका की शादी में जमाया रंग, हल्दी सेरेमनी में ‘कजरा रे’ गाने पर किया डांस 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top