Site icon FN

Aneet Padda के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस फरमाते नजर आएँगे विशाल जेठवा, मैडॉक की इस फिल्म में जमेगी दोनों की जोड़ी 

Aneet Padda Upcoming Movie

Aneet Padda Upcoming Movie: ‘सैयारा’ फेम अनीत पड्डा की अपकमिंग मूवी को लेकर जानकारी सामने आई है। दरअसल वे विशाल जेठवा के साथ…

सैयारा फिल्म से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाली एक्ट्रेस अनीत पड्डा अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। फैंस उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स (Aneet Padda Upcoming Movie) के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते है। वहीं अब अनीत की नई फिल्म को लेकर जानकारी सामने आई है। इस फिल्म में इनके साथ ‘होमबाउंड’ फेम विशाल जेठवा नजर आएँगे।

Aneet Padda Upcoming Movie

दरसअल मैडॉक के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की अपकमिंग मूवी ‘शक्ति शालिनी’ को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ है। इस मूवी में अनीत पड्डा मुख्य भूमिका निभाएंगी। वहीं इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक अनीत के साथ विशाल जेठवा इस फिल्म में लीड रोल में नजर आएँगे।

शक्ति शालिनी में अनीत के साथ नजर आएँगे विशाल जेठवा

रिपोर्ट में बताया गया है कि इस फिल्म में विशाल अनीत के साथ रोमांस फरमाते नजर आएँगे। हालाँकि उनके किरदार को पारंपरिक रोमांटिक किरदार से अलग बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि जेठवा इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण इमोशनल और नैरेटिव भूमिका  निभाएंगे, जिसे दर्शक निश्चित रूप से एन्जॉय करेंगे।

जानकारी के लिए बता दे कि इस फिल्म की शुटिंग जल्द ही शुरू हो सकती है। दरअसल अनीत इन दिनों अपने कॉलेज फाइनल ईयर के एग्जाम दे रही है, वे पॉलटिकल साइंस से B.A. Honours कर रही है। वहीं एग्जाम खत्म होते ही वे इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकती है।

Aneet Padda Upcoming Movie: सैयारा से मिला फेम

बताते चले कि अनीत पड्डा साल 2022 में काजोल की फिल्म ‘सलाम वैंकी’ में सपोर्टिंग रोल में नजर आई थी। वहीं इसके अलावा उन्होंने वेब सीरीज ‘बिग गर्ल्स डोंट क्राई’ में भी काम किया है। हालाँकि इन्होने फिल्म सैयारा से बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया, जिसमें इनके साथ अहान पांडे लीड रोल में नजर आए थे। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी यह फिल्म सुपरहिट रही और इससे अनीत और अहान की लोकप्रियता में भी काफी इजाफा हुआ।

यह भी देखें: Aneet Padda Birthday: अहान पांडे ने धूमधाम से मनाया रूमर्ड गर्लफ्रेंड अनीत पड्डा का जन्मदिन, केक खिलाते हुए वायरल हुआ वीडियो 

यह भी देखें: Ahaan Panday Birthday पर अनीत पड्डा ने शेयर किया प्यार भरा पोस्ट, कहा- ‘तुम हमेशा से स्टार थे’

Exit mobile version