Atlee

शाहरुख खान की ‘जवान’ के डायरेक्टर Atlee दूसरी बार बनेंगे पिता, पत्नी प्रिया संग शेयर की क्यूट तस्वीरें  

शाहरुख खान की फिल्म जवान को डायरेक्ट करने वाले डायरेक्टर Atlee दूसरी बार पिता बनेंगे। हाल ही में उन्होंने अपनी वाइफ के साथ…

मशहूर डायरेक्टर एटली और उनकी एक्ट्रेस पत्नी प्रिया एटली (Atlee) दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले है। हाल ही में इस कपल ने कंई प्यारी सी तस्वीरें शेयर करते हुए इस अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। सामने आई तस्वीरों में प्रिया अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही है।

जल्द दूसरे बच्चे के पिता बनेंगे Atlee

दरअसल हाल ही में एटली और प्रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कंई प्यारी सी तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में ये कपल अपने बेटे मीर के साथ नजर आ रहे है। दूसरी और तीसरी तस्वीर में प्रिया अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आ रही है, वहीं एटली उन्हें प्यार से निहार रहे है। वहीं अंतिम तस्वीर में एटली और प्रिया अपने बेटे मीर और अपने पेट डॉग्स के साथ नजर आ रहे है।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “हमारे घर में एक नए सदस्य के आने से और भी ज्यादा खुशनुमा माहौल होने वाला है। हाँ, हम दोबारा प्रेग्नेंट है। हम आप सभी का प्यार, आशीर्वाद और दुआएँ चाहते है। प्यार के साथ- एटली, प्रिया, मीर, बेकी, युकी, चोकी, कोफ़ी और गुफी।”

सेलेब्स ने दी एटली और प्रिया को बधाईयाँ

Atlee और प्रिया के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कंई सेलेब्स ने भी पोस्ट कर दोनों को बधाईयां दी है। सामंथा रुथ प्रभु ने लिखा, ‘बेहद प्यारा, बधाई हो खूबसूरत मम्मा।’ जान्हवी कपूर ने लिखा, ‘बेस्ट बेस्ट बेस्ट।’ वामिका गब्बी ने लिखा, ‘ओएमजी, बधाई हो दोस्तों।’

काजल अग्रवाल ने लिखा, ‘लव लव लव। हमारे फेवरेटस को बहुत-बहुत बधाई। आपके परिवार के नए सदस्य से मिलने के लिए बेसब्री से इंतजार है। इसके अलावा भी करण जौहर और कीर्ति सुरेश सहित कंई सेलेब्स ने कमेंट कर उन्हें बधाई दी है।

2013 में रचाई थी शादी

जानकारी के लिए बता दे कि डायरेक्टर Atlee ने साल 2013 में कृष्णा प्रिया से शादी की थी। वहीं इसके बाद ये कपल साल 2023 में एक बेटे मीर के पेरेंट्स बने। वहीं अब ये अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे है।

यह भी देखें: शाहरुख खान को ‘जवान’ के लिए मिला नेशनल अवार्ड तो खुशी से झूम उठे Atlee, किंग खान के लिए लिखा ‘फर्स्ट लव लेटर’ 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top