Irrfan Khan 59th birth anniversary

Irrfan Khan की 59वीं बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुए बेटे बाबिल खान, शेयर किया बचपन का खूबसूरत किस्सा 

Irrfan Khan: दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान की आज बर्थ एनिवर्सरी है। वहीं अपने बाबा के बर्थडे पर बाबिल ने…

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) अगर जिंदा होते तो वे आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे होते। खैर, अब वे इस दुनिया में तो नहीं है लेकिन उनके चाहने वाले उन्हें आज भी काफी मिस करते है। इरफान के बेटे और एक्टर बाबिल खान अक्सर अपने पिता को याद करते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते है। वहीं आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर भी बाबिल ने दो थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की है।

बाबिल को आई पिता Irrfan Khan की याद

दरअसल कुछ समय पहले ही बाबिल खान ने अपने पिता के साथ दो तस्वीरें शेयर की है। एक तस्वीर उनके बचपन की है, जबकि एक अन्य में वे थोड़े बड़े नजर आ रहे है। पहली तस्वीर में दोनों बाप-बेटे को साथ में सोते हुए देखा जा सकता है। इस तस्वीर में बाबिल ने अपने पैर अपनी पिता की पीठ पर रखे हुए है। वहीं दूसरी तस्वीर देखकर ऐसा लगता है कि जैसे दोनों कुछ बातचीत कर रहे हो।

बाबिल ने लिखा प्यारा कैप्शन

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्टर ने अपने पिता Irrfan Khan से जुड़ी अपनी एक प्यारी सी बात बताई है। दरअसल बाबिल ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “आपकी तस्वीर, मेरी तस्वीर। मैं इनपर कूदने से पहले और इनकी कमर पर सोने से पहले ‘सोफा मोड़ एक्टिवेटेड’ कहता था।”

वहीं इससे पहले भी बाबिल ने अपने पिता Irrfan Khan का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनके कंई फिल्मों के किरदारों की झलक देखी जा सकती है।

कैसे हुआ था इरफान खान का निधन

बता दे कि इरफान खान (Irrfan Khan) को न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर (एक दुर्लभ प्रकार का कैंसर) था। इन्हे  2018 में इस बीमारी का पता चला था, जिसके बाद इन्होने एक साल तक लंदन में इसका इलाज कराया था। लंदन से लौटने के बाद इंफेक्शन की शिकायत के चलते इन्हे 28 अप्रैल 2020 को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट कराया था। वहीं हॉस्पिटल में भर्ती होने के एक दिन बाद ही यानि 29 अप्रैल 2020 को 53 वर्ष की उम्र में इनका निधन हो गया था।

डिप्रेशन से जूझ रहे बाबिल खान

बता दे कि बाबिल खान अपने पिता इरफान खान के बेहद करीब थे। ऐसे में उनकी यूँ  अचानक मौत से इन्हे बड़ा झटका लगा था। जानकारी के लिए बता दे कि अपने पिता के निधन के बाद से ही बाबिल डिप्रेशन से जूझ रहे है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top