Babil Khan: इरफान खान के बेटे बाबिल खान का कुछ महीनों पहले एक ब्रेकडाउन वीडियो खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में वे फूट-फूटकर रोते और बॉलीवुड को सबसे फेक इंडस्ट्री बताते हुआ नजर आ रहे थे।
बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का साल 2020 में निधन हो गया था। इरफान अपने पीछे पत्नी सुतापा सिकदर और अपने दो बेटों बाबिल खान (Babil Khan) और अयान खान को छोड़ गए। बता दे कि बाबिल अपने पिता के बेहद करीब थे और ऐसे में उनके असामयिक निधन से उन्हें बड़ा झटका लगा था। सुतापा ने भी बीते साल एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि इरफान के जाने के बाद बाबिल लगभग डिप्रेशन में है। वहीं इस साल की शुरूवात में बाबिल का एक ब्रेकडाउन वीडियो भी खूब वायरल हुआ था, जिसे देख सभी हैरान रह गए थे।
Babil Khan का ब्रेकडाउन वीडियो हुआ था वायरल
Contents
दरअसल मई 2025 में बाबिल खान ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस वीडियो में वे बहुत ज्यादा रोते और बदहवास हालत में नजर आ रहे थे। वहीं इस दौरान उन्होंने रोते हुए बॉलीवुड की पोल खोल दी थी। दरअसल उन्होंने बताया था कि बॉलीवुड सबसे फेक और घटिया इंडस्ट्री है। इसके साथ ही उन्होंने कुछ लोगों के नाम भी लिए थे। इनका ये वीडियो देख फैंस को इनकी चिंता सताने लगी थी।
महीनों बाद स्पॉट बाबिल खान
इस ब्रेकडाउन वीडियो के बाद बाबिल खान ने फिल्मों और सोशल मीडिया से लंबा ब्रेक लिया था। वहीं हाल ही में कंई महीनों बाद पैपराजी ने उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। इस वीडियो में बाबिल बिल्कुल भी एनर्जेटिक नहीं लग रहे है। दरअसल पहले वे जब भी पैप्स से मिलते थे तो सभी से हाथ मिलाते थे और हँसते-मुस्कुराते पोज दिया करते थे। हालाँकि इस बार वे कुछ अलग ही नजर आए।
फैंस ने किया रिएक्ट
बाबिल के इस वीडियो पर फैंस खूब रिएक्ट कर रहे है। एक फैन ने कमेंट में लिखा, “ये अब पहले जैसे नहीं रहे। बाबिल, तुम एक बेहतरीन एक्टर हो प्लीज अपना कॉन्फिडेंस मत खोना। हम अपने उस जिंदादिल बाबिल को फिर से वापिस देखना चाहते है।’ वहीं कंई अन्य फैंस ने भी इसी तरह के कमेंट किए है।