Diljit Dosanjh Birthday

Diljit Dosanjh Birthday: ‘हमेशा दिल जीत लेते हो पाजी…’, दिलजीत दोसांझ के बर्थडे पर अहान और सुनील शेट्टी का पोस्ट 

Diljit Dosanjh Birthday: दिलजीत दोसांझ के बर्थडे पर उनके ‘बॉर्डर 2’ को-स्टार अहान शेट्टी ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर करते हुए उन्हें विश किया है। इसके साथ ही सुनील शेट्टी ने भी…

मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ आज अपना 42वां जन्मदिन (Diljit Dosanjh Birthday) मना रहे है। उनके इस खास दिन पर ढेरों फैंस और सेलेब्रिटीज ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए विश किया है। वहीं अब दिलजीत के ‘बॉर्डर 2’ को-स्टार व अभिनेता अहान शेट्टी ने भी एक प्यारा सा वीडियो शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी है।

Diljit Dosanjh Birthday पर अहान शेट्टी का पोस्ट

दरअसल कुछ समय पहले ही अहान शेट्टी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो बॉर्डर 2 की शूटिंग के दौरान का है। दरअसल शूटिंग पूरी होने पर दिलजीत सभी को लड्डू खिलकर मुँह मीठा कराते नजर आए थे। वहीं अहान ने अब ये वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है।

Diljit Dosanjh Birthday:इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होने लिखा, “हैप्पी बर्थडे दिलजीत दोसांझ, सर। इस पूरी जर्नी में सपोर्टिव और दयालु बनने के लिए धन्यवाद। ढेर सारा प्यार सर।”

Diljit Dosanjh Birthday Special

Diljit Dosanjh Birthday: सुनील शेट्टी ने भी लिखा ये नोट

वहीं अहान के अलावा सुनील शेट्टी ने भी एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते दिलजीत को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी है। सुनील ने लिखा “हैप्पी बर्थडे दिलजीत दोसांझ। आपका संगीत आसमान की बुलंदियों को छूता रहे और सभी का दिल जीतता रहे। और हाँ अहान के साथ हमेशा इतनी गर्मजोशी के साथ खड़े रहने के लिए धन्यवाद। तुसी, सचमुच दिल जीत लेते हो, पाजी। हमेशा ऐसे ही उड़ते रहो, चमकते रहो और सभी को प्रेरित करते रहो।”

सुनील शेट्टी का पोस्ट Diljit Dosanjh birthday

दिलजीत ने भी सुनील शेट्टी के इस पोस्ट पर रिएक्ट किया है। उन्होंने इस पोस्ट को री-शेयर करते हुए लिखा, “सर, बहुत सारा प्यार और रिस्पेक्ट। हम तो आपकी ही बातें करते रहते है अहान भाई जी के साथ।”

इस फिल्म में नजर आएँगे दिलजीत दोसांझ

Diljit Dosanjh Birthday: बात करें प्रोफेशनल लाइफ कि तो दिलजीत दोसांझ जल्द ही अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में नजर आएँगे। इस फिल्म में दिलजीत के अलावा सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी सहित कंई सितारे नजर आएँगे। कुछ दिनों पहले ही इस मूवी का पहला गाना ‘घर कब आओगे रिलीज’ हुआ है। वहीं यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यह भी देखें: Ghar Kab Aaoge सुन फिर नम हुई फैंस की आँखें, रिलीज हुआ ‘बॉर्डर 2’ के पहले गाने का टीजर </a

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top