Bhuvan Bam Bollywood Debut: मशहूर यूट्यूबर और एक्टर भुवन बाम करण जौहर की फिल्म Kuku Ki Kundli से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रह है। इस फिल्म में उनके साथ वामिका गब्बी लीड रोल में नजर आएँगी।
भुवन बाम (Bhuvan Bam) इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में बने हुए है। इन्होने पिछले साल एक पोस्ट शेयर हुए बताया था कि ये धर्मा प्रोडक्शन के बैनर के तहत बनी फिल्म से डेब्यू (Bhuvan Bam Bollywood Debut) करेंगे। दरअसल भुवन ने अपने एग्रीमेंट की छोटी सी झलक शेयर की थी। वहीं इस पोस्ट के कैप्शन में इन्होने लिखा था- “सपने देखो दोस्तों, पूरे हो जाते है। आप सभी के सपोर्ट के बिना ये संभव नहीं हो पाता। हमेशा आप सभी का आशीर्वाद चाहिए।” तभी से उनके फैंस काफी एक्साइटेड हो गए थे।
Bhuvan Bam Bollywood Debut Movie
Contents
वहीं अब भुवन बाम ने अपनी डेब्यू फिल्म Kuku Ki Kundli की शूटिंग शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग लखनऊ में चल रही है। वहीं सेट से भुवन की कंई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

वामिका गब्बी की भी पहली धर्मा मूवी
वहीं अब बॉलीवुड अभिनेत्री वामिका गब्बी ने भी अपनी इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। बता दे कि धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले वामिका की भी ये पहली फिल्म होने वाले है। ऐसे में वे भी इस मूवी के लिए बेहद एक्साइटेड है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वामिका को हाथ में ‘कुकू की कुंडली’ का क्लैप बोर्ड पकड़े देखा जा सकता है।

वहीं इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “धर्मा गर्ल के रूप में सेट पर पहला दिन। आज से मैं अपनी पहली धर्मा मूवी की शूटिंग शुरू कर रही हूँ। सपने सच होते है। बेहद आभारी महसूस कर रही हूँ। थैंक्यू यूनिवर्स।”
ढिंढोरा से मिली प्रसिद्धि (Bhuvan Bam Bollywood Debut)
बता दे कि ‘कुकू की कुंडली’ भुवन बाम के करियर में एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। दरअसल यूट्यूब पर अपनी सीरीज ढिंढोरा से फेमस हुए भुवन ‘ताजा खबर’ और ‘रफ्ता रफ्ता’ सहित कंई वेब सीरीज में काम का चुके है। ऐसे में लीड एक्टर के रूप में बॉलीवुड में डेब्यू इनके करियर को नई ऊँचाइयों पर पहुँचा सकता है।

कब रिलीज होगी Bhuvan Bam Bollywood Debut फिल्म
बताते चलें की कुकू की कुंडली एक रोमांटिक ड्रामा मूवी होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा कर रहे है, जो इससे पहले ‘गुंजन सक्सेना’ और ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ सहित कंई फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके है। हालाँकि अभी इस फिल्म की रिलीज डेट के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
यह भी देखें: Malaika Arora के बर्थडे पर एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर का खास पोस्ट, करण जौहर से लेकर करीना कपूर तक ने भी किया विश





