Bollywood

Diwali 2025: आलिया भट्ट से लेकर सोनम कपूर तक बॉलीवुड सेलेब्स ने यूँ मनाई दीवाली, देखिए खूबूसरत तस्वीरें 

Diwali 2025: प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और सोनम कपूर सहित कंई बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी फैमिली के साथ धूमधाम से दीवाली सेलिब्रेट की। हाल ही में कुछ तस्वीरें…

Bollywood Celebs Diwali 2025: आज पुरे देश में रोशनी का पर्व दीवाली मनाया जा रहा है। इस त्यौहार को लेकर लोगों के बीच काफी उत्साह देखने को मिलता है। ऐसे में कंई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी बड़ी ही हर्सोल्लास के ये फेस्टिवल मनाते है। वहीँ हाल ही में कुछ सेलेब्स ने तस्वीरें शेयर कर अपने दीवाली सेलिब्रेशन की झलक दिखाई है और इसके साथ ही अपने फैंस को शुभकामनाएँ भी दी है। तो चलिए आपको दिखाते है कि आपके पसंदीदा सितारे ये त्यौहार कैसे मना रहे है।

आलिया भट्ट का Diwali 2025 सेलिब्रेशन

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपन पूरी फैमिली के साथ दीवाली का त्यौहार सेलिब्रेट किया। सामने आई तस्वीरों में आलिया को करीना, करिश्मा से लेकर अपनी सास नीतू कपूर और अन्य फैमिली मेंबर्स के साथ देखा जा सकता है। इस दौरान सभी ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे है।

सोनम कपूर ने की पूजा

सोनम कपूर ने दीवाली पर अपनी पूरी फैमिली के साथ पूजा की। हाल ही ने एक्ट्रेस ने अपने दीवाली सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सोनम के बेटे वायु की भी प्यारी सी झलक देखी जा सकती है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए सोनम ने लिखा, “इस दीवाली पर हमारा दिल (और घर) और भी ज्यादा जगमगा रहे है। हमारी छोटी सी फैमिली की तरफ से आपकी फैमिली को- प्यार, हँसी और रोशनी की शुभकामनाएँ।”

अनुपम खेर ने दी Diwali की शुभकामनाएँ

अनुपम खेर ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर करते हुए दीवाली की शुभकामनाएँ दी है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘आप सभी को दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएँ व बधाई। जय श्री राम, जय माँ लक्ष्मी।”

सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर किया प्यारा सा पोस्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपने पति व एक्टर जहीर इकबाल के साथ कुछ प्यारी सी तस्वीरें शेयर करते हुए अपने फैंस को विश किया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा, “लाइफ में रोशनी लाओ, प्यार मोहब्बत से रहो। दीवाली मनाओ, हैप्पी दीवाली।”

करण जौहर ने बच्चों के साथ शेयर की तस्वीरें

फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपने जुड़वाँ बच्चों यश और रूही के साथ दीवाली का त्यौहार सेलिब्रेट किया। हाल ही में उन्होंने कुछ क्यूट सी तस्वीरें शेयर करते हुए अपने दीवाली सेलिब्रेशन की झलक दिखाई है।

अक्षय कुमार का दीपावली पोस्ट

अक्षय कुमार ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “हर मुस्कान से रोशन हो ये त्यौहार, इस दीवाली पर आपको प्यार, रोशनी और हंसी की शुभकामनाएँ। हैप्पी दीवाली।”

Diwali 2025

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Mastodon Twitter instagram