Goodbye 2025

Goodbye 2025: कृति सेनन से लेकर सोनम कपूर तक बॉलीवुड सितारों ने यूं किया 2025 को अलविदा 

Goodbye 2025: कृति सेनन, अर्जुन कपूर, सोनम कपूर और रितेश देशमुख सहित कंई सितारों ने खूबूसरत पोस्ट शेयर करते हुए साल 2025 को अलविदा कहा है और…

नया साल 2026 कुछ ही घंटो में दस्तक देने वाला है। ऐसे में लोग इस बीतते हुए साल को हंसी-खुशी विदा कर रहे है और इस वर्ष से जुड़ी अपनी खूबसूरत यादें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है। वहीं कंई बॉलीवुड सितारों ने भी 2025 से (Goodbye 2025) अपने प्यारे से पलों की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है।

कृति सेनन का Goodbye 2025 पोस्ट

कृति सेनन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ प्यारी सी तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के कंई प्यारे से मोमेंट्स देखे जा सकते है। वहीं इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक खस नोट भी लिखा है।

कृति ने लिखा, “गुडबाय 2025, इस साल ने मुझे सिखाया की विकास शोर शराबे वाला नहीं बल्कि शांत, निरंतर और व्यक्तिगत होता है। मैंने कंई ऐसी कहानियाँ जी, जिन्होंने मुझे चुनौतियाँ दी। जब मुझे साँस लेने की जरुरत थी, तब मैं रुकी और मैंने सीखा की आराम करना भी उतना ही जरुरी है जितना की लचीलापन। अराजकता और शांति के बीच, मुझे मिले सबक, प्यार और उन लोगों के लिए कृतज्ञता का भाव मिला जो मुझे घर जैसा महसूस कराते है। इस चैप्टर का अंत अधिक सौम्य और अधिक दृढ निश्चय के साथ हो रहा है। विश्वाश और पुरे दिल के साथ आगे बढ़ते हुए।”

रितेश देशमुख ने शेयर की प्यारी तस्वीर

रितेश देशमुख ने भी एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए इस गुजरते हुए साल (Goodbye 2025) को विदा किया है। उन्होंने लिखा, “2025 को अलविदा। आप सभी को 2026 की शुभकामनाएँ- प्यार, हँसी , खुशी समृद्धि आपके और आपके प्रियजनों के जीवन में बने रहे।”

सोनम कपूर का Goodbye 2025 पोस्ट

सोनम कपूर ने भी एक क्यूट सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनके बेटे वायु कपूर और अन्य फैमिली मेंबर्स की कंई फोटोज देखी जा सकती है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सोनम ने लिखा, “जो प्यार था और जो प्यार आने वाला है, 2025 तुम कमाल के थे। एक ऐसा साल जिसने मुझे प्यार दोस्त, ट्रेवल और एक नई जिंदगी दी, जिसके लिए मैं आभारी और भविष्य की तरफ अग्रसर हूँ।”

ईशान खट्टर के लिए कैसा रहा ये साल

ईशान खट्टर ने भी अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़ी कंई प्यारी झलकियाँ शेयर की है। एक्टर ने बताया कि वे इस साल को 20 स्लाइड्स में समेटने की कोशिश कर रहे थे, हालाँकि वे ऐसा ना कर सके।

अनुपम खेर ने सुनाई कविता

अनुपम खेर ने प्यारी सी कविता के साथ साल 2025 को अलविदा (Goodbye 2025) किया है।

यह भी देखें: New Year Celebration: कियारा आडवाणी ने दिखाई 2025 के अपने खूबसूरत पलों की झलक 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top