New Year 2026 पर बॉलीवुड सितारे

New Year 2026: विराट-अनुष्का से लेकर सोनाक्षी-जहीर तक सितारों ने यूँ किया नए साल का स्वागत 

New Year 2026: पूरी दुनिया में न्यू ईयर सेलिब्रेशन की धूम मची हुई है। वहीं बॉलीवुड सितारों ने भी अपनी फैमिली व दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाया, जिसकी तस्वीरें…

आज दुनियाभर में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। लोग अपनी फैमिली व दोस्तों के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट कर रहे है। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स ने भी काफी धूमधाम के साथ New Year 2026 का स्वागत किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

New Year 2026 पर सिद्धार्थ मल्होत्रा का पोस्ट

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर करते हुए अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएँ दी है। इस वीडियो में उनकी बेटी सरायाह मल्होत्रा की भी झलक देखी जा सकती है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “… आप सभी को नए साल की शुभकामनाएँ, ढेर सारा प्यार।”

विराट-अनुष्का ने दी फैंस को नए साल की शुभकामनाएँ

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएँ दी है।

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ

अदिति राव हैदरी ने अपने पति व एक्टर सिद्धार्थ के साथ कंई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, “नया साल। हैप्पी 2026, दयालु बनो, खुश रहो, ग्रेस और मस्ती से भरे रहो।”

New Year 2026 celebration

करीना कपूर व सैफ अली खान

करीना कपूर ने भी अपने एक्टर पति सैफ अली खान के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को न्यू ईयर विश किया है। इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने एक लंबा चौड़ा नोट भी लिखा है।

मौनी रॉय ने फैमिली संग मनाया Happy New Year

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने भी अपनी फैमिली व फ्रेंड्स के साथ New Year 2026 सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें साझा की है। इन फोटोज में वे अपने पति, बेस्टी दिशा पटानी व अन्य फैमिली मेंबर्स के साथ नजर आ रही है। इन फोटोज के साथ उन्होंने लिखा, “2026, प्लीज दयालु और मैजिकल रहना।”

New Year 2026

सुनील शेट्टी और माना शेट्टी का नए साल का जश्न

सुनील शेट्टी ने अपनी वाइफ माना शेट्टी के साथ New Year 2026 का स्वागत किया। सामने आए वीडियो में दोनों एक दूजे का हाथ थामे आतिशबाजी का आनंद लेते नजर आ रहे है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “हैप्पी 2026, आप सभी को ढेर सारी खुशियों से भरा साल मुबारक हो।”

श्रीलीला ने नए साल पर शेयर किया क्यूट वीडियो

अभिनेत्री श्रीलीला ने भी एक प्यारा सा वीडियो शेयर करते हुए अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएँ दी है।

सिद्धांत चतुर्वेदी का New Year Celebration

सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपनी फैमिली के साथ New Year सेलिब्रेट किया। एक्टर ने हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उन्हें अपने परिवर के साथ नए साल का जश्न मनाते हुए देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सिद्धांत ने लिखा, “मेरे परिवार की और से आपके परिवार को। नया साल, नई शुरूवात, पुराने लोग, पुराने बंधन।”

Happy New Year 2026

पति जहीर इकबाल के साथ पार्टी करते दिखी सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा भी अपने पति जहीर इकबाल के साथ New Year 2026 का जश्न मना रही है। सामने आई तस्वीरों में उन्हें जमकर पार्टी करते हुए देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “हेलो 2026, यह देखने के लिए अंत तक स्क्रॉल करें कि नए साल की पूर्व संध्या पर किसने सबसे ज्यादा मजा किया।”

यह भी जरूर देखें: Goodbye 2025: कृति सेनन से लेकर सोनम कपूर तक बॉलीवुड सितारों ने यूं किया 2025 को अलविदा 

यह भी जरूर देखें: Welcome 3: अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग हुई पूरी, क्रिसमस पर सामने आई पूरी कास्ट की झलक 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top