Ishq Da Chehra Song

Ishq Da Chehra Song: दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा की शादी, रिलीज हुआ ‘बॉर्डर 2’ का दूसरा गाना 

Ishq Da Chehra Song: ‘बॉर्डर 2’ का दूसरा गाना ‘इश्क दा चेहरा’ रिलीज हो चूका है। इस गाने में दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा की शादी होते हुए…

सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म का पहला गाना ‘घर कब आओगे’ रिलीज हुआ था। वहीं अब मेकर्स ने इस मूवी का दूसरा गाना इश्क दा चेहरा (Ishq Da Chehra Song) रिलीज कर दिया है।

‘बॉर्डर 2’ का Ishq Da Chehra Song हुआ रिलीज

‘इश्क दा चेहरा’ सॉन्ग को दिलजीत दोसांझ, सचेत टंडन और परंपरा टंडन ने गाया है। वहीं कौसर मुनीर ने इस गाने के लिरिक्स लिखे है। बॉर्डर 2 के इस गाने में दिलजीत और सोनम बाजवा की शादी होते हुए देखी जा सकती है। वहीं तीन अन्य फौजियों सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी भी अपने परिवारों के साथ कुछ सुकून के पल बिताते हुए नजर आ रहे है। इस सॉन्ग में दिखाया गया है कि कैसे फौजी अपनी नवविवाहित पत्नी, नवजात बच्चे और अपने परिवार को पीछे छोड़ देश की रक्षा के लिए सरहदों पर डटे रहते है।

यहाँ देखिए Ishq Da Chehra Song

दिलजीत दोसांझ ने शेयर किया ये पोस्ट

वहीं दिलजीत दोसांझ ने भी Ishq Da Chehra Song से कंई तस्वीरें शेयर की है। इन फोटोज में वे पैंट-कोट पहने और गले में नोटों का हार डाले दूल्हा बने हुआ नजर आ रहे है। वहीं सोनम बाजवा को रेड कलर का सूट, हाथों में मेहँदी, गोल्डन ज्वैलरी और सिर पर फुलकारी ओढ़े पंजाबी दुल्हन के लुक में देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए दिलजीत ने कैप्शन में लिखा, “…इश्क दा यारा नाम सुना था, तुझसे मिला तो मैं हुआ रूबरू।”

बॉर्डर 2 की कास्ट

बता दे कि यह Border 2 साल 1997 में आई सुपरहिट फिल्म Border का सीक्वल है। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। वहीं इस फील में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह,सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा राणा सहित कंई कलाकार नजर आएँगे। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यह भी देखें: Diljit Dosanjh ने पूरी की ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग, वरुण-अहान के साथ लड्डू खाकर यूं मनाया जश्न 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top