Genelia Dsouza

Genelia Dsouza: ‘मैं हमेशा आपकी छोटी सी बेटी…’, जेनेलिया ने पापा के बर्थडे पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट 

Genelia Dsouza ने अपने पिता नील डिसूजा के बर्थडे पर एक प्यार भरा पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें विश किया है।

बॉलीवुड अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा (Genelia Dsouza) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वे अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेटस और अपनी खूबसूरत फैमिली फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। वहीं आज जेनेलिया के पिता निल डिसूजा का जन्मदिन है। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने अपने पापा के लिए एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा है।

Genelia Dsouza की क्यूट तस्वीरें

दरअसल हाल ही में जेनेलिया डिसूजा ने अपने पिता संग कंई प्यारी सी तस्वीरें शेयर की है। लुक की बात करें तो इस दौरान अभिनेत्री ने ब्लैक कलर की शार्ट ड्रेस पहनी है। वहीं मैचिंग हिल्स और खुले बालों के साथ वे काफी प्यारी लग रही है। वहीं एक्ट्रेस के फादर भी इस दौरान उनसे ट्विनिंग करते नजर आ रहे है।

पॉप्स के लिए Genelia Dsouza ने लिखा प्यारा नोट

वहीं सामने आई तस्वीरों में जेनेलिया अपने पिता के साथ क्यूट से पोज देते नजर आ रही है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए Genelia Dsouza ने लिखा, “डियर पॉप्स, मैं बस यही चाहती हूँ कि मैं आपकी छोटी सी लड़की बनी रहूं, क्योंकि एक लड़की के लिए बस यही काफी होता है। जब वो छोटी होती है तो उसके पापा हमेशा उसका हाथ थामे रहते है और जब वो बड़ी हो जाती है तो वो हमेशा उसका साथ देती है। मुझे अपनी बेटी चुनने के लिए धन्यवाद पापा, क्योंकि मैं इसके अलावा कुछ और नहीं चाहती हूँ। हैप्पी बर्थडे पापा।”

रितेश देशमुख ने ससुर को यूँ किया बर्थडे विश

वहीं रितेश देशमुख ने भी जेनेलिया के पिता और अपने ससुर को एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए बर्थडे विश किया है। रितेश ने कंई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वे अपने ससुर, जेनेलिया के भाई और अपने बच्चों संग नजर आ रहे है।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रितेश ने लिखा, “डियर पॉप, हैप्पी बर्थडे। मैंने आपसे सबसे बड़ा सबक यही सीखा है कि कैसे जीवन की सबसे बड़ी चुनौतियों का सामना मुस्कुराते हुए करना चाहिए। मुझे मेरा बेस्ट वर्जन बनने के लिए प्रेरित करने के लिए धन्यवाद। मैं आपके अच्छे स्वास्थ, लंबी आयु और खुशियों व प्यार से भरे जीवन की कामना करता हूँ।”

2012 में Genelia D’Souza और रितेश देशमुख ने की थी शादी

बता दे कि रितेश देशमुख ने साल 2012 में Genelia D’Souza से शादी की थी। वहीं इसके बाद ये कपल नवंबर 2014 में अपने पहले बच्चे एक बेटे रिहान के पेरेंट्स बने। वहीं साल 2016 में इन्होने अपने दूसरे बेटे राहिल का स्वागत किया।

यह भी देखें: Genelia Birthday: पत्नी जेनेलिया के बर्थडे पर रितेश देशमुख ने लिखा लंबा-चौड़ा नोट, कहा- ‘तुम मुझे शर्मिंदा करने का…’

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top