Site icon FN

Ghar Kab Aaoge सुन फिर नम हुई फैंस की आँखें, रिलीज हुआ ‘बॉर्डर 2’ के पहले गाने का टीजर 

Ghar Kab Aaoge

Ghar Kab Aaoge: ‘बॉर्डर 2’ के पहले गाने ‘घर कब आओगे’ का टीजर रिलीज हो गया है। इस गाने को सोनू निगम, अरिजीत सिंह…

साल 1997 में रिलीज हुई वॉर/ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर’ बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्मों में से एक है। सनी देओल की इस फिल्म से दर्शकों की अनगिनत और काफी अनमोल यादें जुडी हुई है। वहीं अब 27 सालों बाद इस फिल्म का सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ आ रहा है। ऐसे में लोगों को इस फिल्म से भी काफी उम्मीदें है। इस मूवी की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह जल्द ही रिलीज के लिए तैयार है। वहीं फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने इसके पहले गाने घर कब आओगे (Ghar Kab Aaoge) का टीजर जारी किया है।

‘बॉर्डर’ फिल्म का आइकॉनिक सॉन्ग Ghar Kab Aaoge

बता दे कि ये जेपी दत्ता की ‘बॉर्डर’ फिल्म का ‘घर कब आओगे’ गाना भी काफी पसंद किया गया था। इस गाने को सुनते ही आज भी फैंस की पुरानी यादें ताजा हो जाती है। बता दे कि इस प्रतिष्ठित सॉन्ग को रूप कुमार राठौड़ और सोनू निगम ने गाया था। जावेद अख्तर ने इसके लिरिक्स लिखे थे और अनु मलिक ने म्यूजिक दिया था।

बॉर्डर 2 में होगा Ghar Kab Aaoge का नया वर्जन

वहीं अब बॉर्डर 2 में Ghar Kab Aaoge गाने को रीक्रिएट किया गया है। इस गाने के नए वर्जन के लिरिक्स मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखे है। वहीं सोनू निगम, अरिजीत सिंह, विशाल मिश्रा और दिलजीत दोसांझ इन चार गायकों ने इसको गाया है।

फैंस को याद आए पुराने दिन

घर कब आओगे का टीजर देख फैंस पुरानी यादों में खो गए। इस गाने के टीजर को सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिल रहा है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘रोंगटे खड़े हो गए।’ एक ने लिखा, ‘पुरानी यादें ताजा हो गई, इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूँ।’ कंई अन्य फैंस ने भी इसी तरह के कमेंट किए है। बता दे कि बॉर्डर 2 का Ghar Kab Aaoge गाना 2 जनवरी 2026 को रिलीज होगा।

बॉर्डर 2 की रिलीज डेट

बताते चलें कि बॉर्डर 2 का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ सहित कंई सितारे नजर आएँगे। यह फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर यानि 23 जनरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी देखें: Border 2 Teaser: ‘सामने एक हिंदुस्तानी फौजी… ‘, विजय दिवस पर रिलीज हुआ ‘बॉर्डर 2’ का धमाकेदार टीजर 

यह भी देखें: Border 2 से सामने आया सनी देओल का फर्स्ट लुक

Exit mobile version