Jana Nayagan Third Single: थलापति विजय की आखिरी फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। वहीं अब इस फिल्म का नया गाना रिलीज हो गया है।
साउथ सुपरस्टार थलापति विजय पिछले 3 दशक से भी अधिक समय से अपनी फिल्मों के जरिए लोगों का मनोरंजन करते आ रहे है। वहीं अब वे अपने राजनितिक करियर की तरफ अग्रसर है। परंतु राजनीती में कदम आगे बढ़ाने से पहले उन्होंने एक्टिंग को अलविदा कह दिया है। उनकी आगामी और अंतिम फिल्म जन नायकन (Jana Nayagan) जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। वहीं अब इस फिल्म का नया गाना (Jana Nayagan Third Single) रिलीज हो गया है।
Jana Nayagan Third Single
बता दे कि जन नायकन के दो गाने ‘थलापति कचेरी’ और ‘ओरु पीरी वरालारु’ पहले ही रिलीज हो चुके है। वहीं अब इस मूवी का तीसरा गाना Chella Magale भी रिलीज हो चूका है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। बता दे कि इस गाने को खुद थलापति विजय ने गाया है। वहीं इस गाने में एक बाप का अपनी बेटी के लिए प्यार दिखाया गया है।
कब रिलीज होगी विजय की आखिर फिल्म Jana Nayagan
बता दे कि जन नायकन (Jana Nayagan Third Single) थलापति विजय की आखिरी फिल्म होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन H.Vinoth ने किया है। विजय के अलावा इस फिल्म में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, मोनिशा ब्लेसी, ममिता बायजु, गौतम वसुदेव मेनन, प्रियमणि और प्रकाश राज सहित कंई कलाकार नजर आएँगे। यह फिल्म 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
यह भी देखें: Sreeleela Birthday: 24 साल की हुई एक्ट्रेस श्रीलीला, अल्लू अर्जुन से लेकर सामंथा रुथ प्रभु तक ने यूँ दी बधाई
यह भी देखें: Ram Charan दूसरी बार बनेंगे पिता, पत्नी Upasana Kamineni ने शेयर किया गोदभराई का खूबूसरत वीडियो
यह भी देखें: Chiranjeevi Birthday: केक खिलाया और फिर छुए पैर… रामचरण ने यूँ मनाया पिता चिंरजीवी का 70वां जन्मदिन





