Javed Akhtar ने हिजाब विवाद पर कहा कि लड़कियाँ अपना चेहरा क्यों ढकती है। चेहरे में ऐसा क्या है जिसपर शर्म…
बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा एक महिला डॉक्टर का हिजाब हटाने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। दरअसल हाल ही में एक इवेंट के दौरान नितीश 1238 नवनियुक्त आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र दे रहे थे। इस दौरान एक मुस्लिम डॉक्टर नुसरत परवीन अपना नियुक्ति पत्र लेने स्टेज पर आई तो नितीश ने उनके हिजाब की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ये क्या है और उसे नीचे खींच दिया। इस घटना से डॉक्टर थोड़ी असहज हो गई। वहीं अब यह मामला सियासी रूप ले चूका है और कंई मशहूर हस्तियों (Javed Akhtar) ने इसकी निंदा की है।
नितीश कुमार के इस कृत्य की Javed Akhtar ने की थी निंदा
Contents
स्क्रीन राइटर और संगीतकार जावेद अख्तर ने भी एक पोस्ट शेयर करते हुए सीएम नितीश कुमार के इस कृत्य की कड़ी निंदा की थी। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते कहा था कि-“जो भी लोग मुझे थोड़ा बहुत जानते है, उन्हें पता है कि मैं पर्दा प्रथा के कितने खिलाफ हूँ। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं किसी भी तरह से श्री नितीश कुमार द्वारा एक मुस्लिम महिला डॉक्टर के साथ किए गए कृत्य को किसी भी तरह स्वीकार कर लूँ। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूँ। श्री नितीश कुमार को उस महिला से बिना किसी शर्त के माफी मांगनी चाहिए।”
औरत और मर्द दोनों को सलीके से कपड़े पहनने चाहिए- जावेद अख्तर
वहीं जब हाल ही में एक इवेंट के दौरान Javed Akhtar से इस विषय में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि- “हमें अपने चेहरे पर शर्म क्यों आनी चाहिए ? बहुत रिवीलिंग कपड़े चाहे एक मर्द पहने या एक औरत पहने वो गरिमापूर्ण नहीं लगता। अगर एक मर्द शॉर्ट्स पहने, टी शर्ट पहने ऑफिस में आए या कॉलेज में आए तो ये अच्छी बात नहीं है। उन्हें ढंग के कपडे पहनने चाहिए। इसी तरह महिलाओं को भी सलीके से कपडे पहनने चाहिए।”
लड़कियाँ के चेहरा ढकने/हिजाब पहनने पर Javed Akhtar का ब्यान
वहीं अख्तर ने आगे कहा- “लड़कियाँ अपना चेहरा क्यों ढकती है। उनके चेहरे में ऐसा क्या भद्दा, अश्लील और अशोभनीय है कि वो इसे ढक लेती है। क्यों ? इसकी वजह क्या है ? ये पीयर प्रेशर है। अगर वो ये कहती है कि मैं ये अपनी मर्जी से कर रही हूँ तो उसे ब्रेनवॉश किया गया है। क्योंकि वो जानती है कि उसके कुछ साथी इसकी तारीफ करेंगे।” अख्तर साहब ने आगे कहा कि- अगर आप उसे स्वतंत्रता देंगे तो वो अपना चेहरा क्यों कवर करेगी। उसे अपने चेहरे से नफरत है क्या ?





