Karishma Tanna 4th wedding anniversary

Karishma Tanna ने 4th वेडिंग एनिवर्सरी पर शेयर की अपनी शादी की अनदेखी तस्वीरें 

Karishma Tanna: अभिनेत्री करिश्मा तन्ना की आज अपनी 4th वेडिंग एनिवर्सरी मना रही है। इस खास मौके पर उन्होंने…

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) ने फरवरी 2022 में बिजनेसमैन वरुण बंगेरा से शादी रचाई थी। वहीं आज इस कपल की शादी को 4 साल पुरे हो गए है। इस खास मौके पर करिश्मा ने अपनी शादी से कंई अनदेखी तस्वीरें शेयर की है।

Karishma Tanna की शादी को पुरे हुए 4 साल

बता दे कि करिश्मा तन्ना ने अपनी शादी में पेस्टल पिंक कलर का लहंगा पहना था और  मैचिंग ज्वैलरी के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया था। वहीं उनके पति वरुण बंगेरा ने शादी के लिए ऑफ वाइट कलर की शेरवानी चुनी थी।

Karishma Tanna

बता दे कि करिश्मा जहां गुजरती है, वहीं उनके पति वरुण एक साउथ इंडियन फैमिली से ताल्लुक रखते है। इसलिए इनकी शादी में गुजरती और साउथ इंडियन दोनों तरह की रश्में शामिल थी।

कांजीवरम साड़ी पहन की थी ससुराल में एंट्री

Karishma Tanna ने शादी में लहँगा पहना था, जबकि विदाई एक समय उन्होंने कांजीवरम साड़ी पहनी थी,जिसके साथ उन्होंने साउथ इंडियन स्टाइल गहने कैरी किए।

Karishma Tanna wedding photos

इसके अलावा भी एक्ट्रेस ने अपनी वेडिंग से कंई फोटोज साझा की, जिसमें उन्हें पूजा करते और अपनी शादी की कंई रश्में निभाते हुए देखा जा सकता है।

Karishma Tanna और वरुण बंगेरा की लव स्टोरी

बात करें करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की प्रेम कहानी की तो इनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दरअसल इनकी पहली मुलाकात 2020 के अंत में यानि न्यू ईयर पार्टी के दौरान हुई थी। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने इन दोनों को मिलवाया था। इसके बीच दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और ये काफी अच्छे दोस्त बन गए।

Karishma Tanna husband

दरअसल वरुण को ये बिल्कुल भी भनक नहीं थी कि करिश्मा एक सक्सेस्फुल एक्ट्रेस है। उनकी यही बात करिश्मा को काफी पसंद आई। इस कपल ने कुछ समय तक डेटिंग के बाद नवंबर 2021 में सगाई की थी। वहीं 2022 में ये दोनों ने शादी रचा ली थी।

यह भी देखें: Eshaan Roshan Wedding: सिर पर पगड़ी पहन खूब जचे ऋतिक रोशन, भाई की शादी में किया जमकर डांस 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top