Stebin Nupur Wedding: कृति सेनन की छोटी बहन नूपुर सेनन शादी के बंधन में बंध गई है। इन्होने आज सिंगर स्टेबिन बेन से क्रिश्चियन रीती-रिवाजों से शादी की।
सिंगर स्टेबिन बेन और नूपुर सेनन (Stebin Nupur Wedding) आज शादी के बंधन में बंध गए है। दरअसल बीते कंई दिनों से इनके प्री वेडिंग फंक्शन चल रहे थे। वहीं आज इन्होने क्रिश्चियन रीती-रिवाजों से शादी कर ली है। हाल ही में दोनों अपनी शादी से कंई खूबूसरत तस्वीरें शेयर की है।
Stebin Nupur Wedding Photos
Contents
दरअसल कुछ समय पहले ही सिंगर स्टेबिन बेन ने अपनी वाइट वेडिंग से कंई खूबसूरत फोटोज शेयर की है। अपनी क्रिश्चियन वेडिंग के लिए नूपुर ने वाइट कलर का गाउन कैरी। किया था। वहीं स्टेबिन भी अपनी दुल्हन की ड्रेस से मैचिंग वाइट सूट पहने दिखे।
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नूपुर अपने पिता का हाथ थामे मंडप तक पहुंची थी। इस दौरान दोनों पापा-बेटी काफी प्यारे लग रहे थे।

Stebin Nupur Wedding: वहीं अपनी बहन की शादी में कृति सेनन ने भी हर फर्ज बखूबी निभाया। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कृति ब्राइड मेड बनी हुई है। उन्होंने कंई अन्य लड़कियों की तरह सी-ग्रीन कलर का गाउन पहना पहना था।

स्टेबिन बेन ने खुद अपनी शादी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “मैंने प्यार किया, मैं करता हूँ और मैं हमेशा करता रहूँगा।”
सेलेब्स ने दी बधाईयां (Stebin Nupur Wedding)
स्टेबिन और नूपुर के इस पोस्ट पर ढेरों सेलेब्स ने कमेटं कर उन्हें बधाईयाँ दी है। एक्ट्रेस मौनी रॉय ने लिखा, ‘बेहद खूबसूरत कपल का बेहद खूबसूरत पल।’ हिना खान ने लिखा, ‘आप दोनों को बधाई।’ ताहिरा कश्यप ने लिखा, ‘बधाई हो दोस्तों।’ हिमांशी खुराना ने लिखा, ‘बधाई, भगवान आशीर्वाद बनाए रखे।’ विशाल मिश्रा ने लिखा, ‘आप दोनों को बधाई।’ इसके अलावा भी साक्षी धोनी, अभिषेक बजाज, राहिल मेहता और दिशा पटानी साहित्य कंई सेलेब्स ने दोनों को शादी के ले बधाईयाँ दी है।
छोटी बहन को ब्राइड बने देख इमोशनल हुई कृति
वहीं अपनी छोटी बहन को दुल्हन बने देख कृति सेनन भी इमोशनल हो गई। कृति ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर नूपुर और स्टेबिन की शादी की तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “मेरा दिल भर आया। प्यार, खुशी और दुआएँ।”

हिंदू रीती-रिवाजों से भी होगी शादी
बता दे कि नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन ने क्रिश्चियन रीती-रिवाजों (Stebin Nupur Wedding) से शादी कर ली है। वहीं अब ये कपल हिंदू रीती-रिवाजों से शादी करेगा। फैंस को इनकी हिंदू वेडिंग फोटोज का बेसब्री से इंतजार है।
यह भी देखें: Kriti Sanon Dance: बहन नूपुर की संगीत सेरेमनी में कृति सेनन ने जमाया रंग, भोजपुरी से लेकर हिंदी गानों पर किया डांस





