Site icon FN

Bipasha Basu के 47वें बर्थडे पर करण सिंह ग्रोवर ने शेयर किया प्यार भरा पोस्ट, कहा- ‘दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की…’

Bipasha Basu Birthday

Bipasha Basu के 47वें जन्मदिन पर करण सिंह ग्रोवर ने एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें विश किया है। दरअसल उन्होंने अपनी वाइफ…

Bipasha Basu Birthday

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) आज अपना 47वां बर्थडे मना रही है। एक्ट्रेस के इस खास दिन पर उनके फैंस और कंई सेलेब्स उन्हें शुभकामनाएँ दे रहे है। वहीं अब बिपाशा के पति और एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने भी एक प्यारा सा नोट लिखते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है।

Bipasha Basu के बर्थडे पर करण का पोस्ट

दरअसल कुछ समय पहले ही करण सिंह ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी पत्नी की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में बिपाशा अपनी बेटी देवी के साथ खेलते हुए नजर आ रही है। वहीं इस तस्वीर को शेयर करते हुए करण ने बिपाशा को अपनी सबसे अच्छी दोस्त और सबसे खूबसूरत महिला बताया है।

करण ने वाइफ को बताया अपनी पूरी दुनिया

करण ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा, “इस पूरी दुनिया में मेरी फेवरेट इंसान, मेरी बेस्ट फ्रेंड, मेरी सबसे धैर्यवान इंसान, वो लड़की जिससे मैं सबसे ज्यादा प्यार करता हूँ, दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की और मेरी पूरी दुनिया को हैप्पी बर्थडे। हर गुजरते हुए साल के साथ तुम और भी चमकती रहो। आई लव यू सो मच।”

2016 में रचाई थी शादी

बता दे कि करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने 2016 में शादी रचाई थी। वहीं इसके बाद साल 2022 में ये कपल एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बने, जिसे इन्होने देवी नाम दिया है। बिपाशा और करण अक्सर अपनी लाड़ली के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते है।

यह भी देखें: Christmas 2025: बॉलीवुड सेलेब्स ने धूमधाम से सेलिब्रेट किया क्रिसमस, देखिए तस्वीरें 

यह भी देखें: Diljit Dosanjh Birthday: ‘हमेशा दिल जीत लेते हो पाजी…’, दिलजीत दोसांझ के बर्थडे पर अहान और सुनील शेट्टी का पोस्ट 

Exit mobile version