Prince Narula

Prince Narula को दिल्ली मस्जिद मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है वायरल वीडियो का सच 

Prince Narula Video: रियलिटी शोज के किंग Prince Narula का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुलिस उन्हें गिरफ्तार करके ले जाते हुए नजर आ रही है।

एक्टर/मॉडल और रियलिटी शो के किंग प्रिंस नरूला (Prince Narula) सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बने रहते है। वहीं हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुलिस प्रिंस को गिरफ्तार करके ले जाते नजर आ रही है।

Prince Narula हुए गिरफ्तार

दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ी की Prince Narula दिल्ली मस्जिद मामले में  अफवाह उड़ाकर दंगे का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे है। वहीं उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें पुलिस उन्हें गिरफ्तार करके ले जाते हुए नजर आ रही थी। प्रिंस का ये वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है और लोग कयास लगा रहे है कि प्रिंस को अरेस्ट कर लिया गया है।

क्या है प्रिंस के वायरल वीडियो का सच

वहीं अब नरूला ने खुद इस वायरल वीडियो पर चुप्पी तोड़ी है। Prince Narula का कहना है कि ये वीडियो उनके शूट का हिस्सा है। दरअसल टेलीचक्कर के साथ बात करते हुए प्रिंस नरूला ने कहा कि वे अरेस्ट नहीं हुए है बल्कि ये वीडियो उनके ब्रांड शूट का हिस्सा है।

रियलिटी शोज किंग कहलाते है प्रिंस नरूला

बता दे कि प्रिंस नरूला को रियलिटी शोज का किंग कहा जाता है। ये सलमान खान के द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो ‘बिग बॉस 9’ के विनर रह चुके है। इसके बाद इन्होने ‘एमटीवी रोडीज 12’ और ‘स्प्लिट्सविला 8’ भी जीता है।

यह भी देखें: Guru Nanak Jayanti: निम्रत कौर से लेकर करीना कपूर तक गुरु नानक जयंती पर गुरद्वारे पहुंचे ये सेलेब्स 

यह भी देखें: Diljit Dosanjh Birthday: ‘हमेशा दिल जीत लेते हो पाजी…’, दिलजीत दोसांझ के बर्थडे पर अहान और सुनील शेट्टी का पोस्ट 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top