Site icon Filmy Narad

Ramayana Teaser: रणबीर कपूर की रामायण का टीजर रिलीज

Ramayana Teaser रणबीर कपूर की रामायण का टीजर रिलीज

Ramayana Teaser: नितेश तिवारी की रामायण का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। टीजर में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्ल्वी सीता और यश को रावण का किरदार निभाते देखा जा सकता है।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रामायण का फैंस लंबे समय से इंतजार का रहे है। बता दे कि अक्सर इस फिल्म के सेट से तस्वीरें वारयल होती रहती है, जिससे फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ जाती है। वहीं आज मेकर्स ने ऑफिशियली इस फिल्म का टीजर (Ramayana Teaser) जारी किया है, जिसमें सभी किरदारों का फर्स्ट लुक देखा जा सकता है।

Ramayana Teaser से पहले जारी हुआ था पोस्टर

दरअसल कुछ समय पहले ही मेकर्स ने रामायण का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया था। इस पोस्टर में राम यानि रणबीर कपूर और रावण यानि यश की झलक देखी जा सकती है। पोस्टर में राम हाथ में धनुष लिए नजर आ रहे है। वहीं रावण को अहंकार में चूर देखा जा सकता है।

रणबीर कपूर की रामायण

वहीं इस पोस्टर के बाद निर्माताओं ने इस फिल्म का टीजर भी जारी कर दिया है। मेकर्स ने 3 मिनट और 3 सेकेंड का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें सभी एक्टर्स का फर्स्ट लुक देखा जा सकता है। रामायण की कास्ट कुछ इस प्रकार है-

कैसा है Ramayana Teaser ?

रामायण के टीजर की शुरूवात भगवान ब्रह्मा (सृष्टि के रचयिता), भगवान विष्णु (जो सबकी रक्षा करते है) और शिव जी (जो दुश्मनों का नाश करते है) से होती है। वहीं इसके  साथ ही टीजर में राम और रावण के बीच हुए युद्ध को सभी युद्धों को समाप्त करने वाला बताया गया है।

इसके बाद टीजर में भगवान राम यानि रणबीर कपूर की झलक देखी जा सकती है। धनुष चलाते हुए वे काफी दिव्य लग रहे है। तभी रावण की एंट्री होती है, जो काफी गुस्से में नजर आ रहे है।

Ramayana Teaser के VFX देख फैंस कर रहे तारीफ

बता दे कि रामायण का टीजर दर्शकों का खूब ध्यान खींच रहा है। इस टीजर के VFX देख लोग तारीफ करते नहीं थक रहे है और इसे हॉलीवुड के लेवल की मूवी बता रहे है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ब्लॉकबस्टर… ये मूवी इतिहास रचेगी।’ एक ने लिखा, ‘टीजर आशावाद और शानदार लग रहा है, पूरी टीम को बधाई। एक ने लिखा, ‘सबसे बड़ी, एपिक फिल्म लोड हो रही है।’ वहीं एक फैन ने लिखा, ‘रोंगटे खड़े हो गए, मैं इस फिल्म के लिए इंतजार नहीं कर सकता।’

हमारा सच, हमारा इतिहास- नमित मल्होत्रा

रामायण के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने इसे अपने दस साल की आकांक्षा बताई है। उन्होंने Ramayana Teaser शेयर करते हुए लिखा, “दस साल की आकांक्षा, दुनिया के सामने अब तक के सबसे महान महाकाव्य को लाने का दृढ संकल्प। दुनिया के कुछ बेहतरीन लोगों के सहयोग से यह सुनिश्चित करने का नतीजा की रामायण को सबसे ज्यादा श्रध्दा और सम्मान के साथ पेश किया जा सके। इस शुरूवात में आपका स्वागत है। आइये राम vs रावण की इस अमर कहानी का जश्न मनाएँ। हमारा सच, हमारा इतिहास।”

सनी देओल ने भी शेयर किया Ramayana Teaser

वहीं सनी देओल भी नमित मल्होत्रा की रामायण में हनुमान का किरदार निभाकर सम्मानित महसूस कर रहे है। सनी ने ये टीजर शेयर करते हुए लिखा, ‘एक ऐसी कहानी का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूँ, जिसने पीढ़ियों को आकर दिया। नमित मल्होत्रा की रामायण की दुनिया में आपका स्वागत है,जो राम vs रावण की अमर कहानी है। इस रास्ते पर चलने और इसे आप सब के साथ साझा करने के लिए आभारी हूँ। आइये इस पल का जश्न मनाए। हमारा सच हमारा इतिहास।”

कब रिलीज होगी रामायण ?

बता दे कि रामायण का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है, वहीं नमित मल्होत्रा ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म का पहला पार्ट दीवाली 2026 पर और दूसरा पार्ट दीवाली 2027 पर रिलीज होगा।

Exit mobile version