Salman Khan 60th Birthday: कैटरीना कैफ ने सलमान खान के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएँ भेजी है। कैट ने उन्हें सुपर ह्यूमन कहते हुए बर्थडे विश किया है।
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान आज अपना 60वां जन्मदिन (Salman Khan 60th Birthday) मना रहे है। इस खास मौके पर दुनियाभर से उनके फैंस उन्हें शुभकामनाएँ दे रहे है। वहीं कंई फिल्मी सितारे भी सोशल मीडिया के जरिए भाईजान क बर्थडे विश कर रहे है। सलमान खान के साथ कंई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने भी एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी है।
Salman Khan 60th Birthday पर कैटरीना कैफ का पोस्ट
Contents
दरअसल हाल ही में कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सलमान खान की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैट ने लिखा, “टाइगर,टाइगर,टाइगर। हैप्पी बर्थडे उस सुपर ह्यूमन को, जो आप हो। आपका हर दिन प्यार और रोशनी से भरा रहे।”

काजोल और अजय ने Salman Khan 60th Birthday पर शेयर किया ये पोस्ट
कैटरीना के अलावा कंई अन्य बॉलीवुड सेलेब्स ने भी सलमान को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी है। एक्टर अजय देवगन ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘सबका भाई, सबकी जान। आपका ये साल भी पावरफुल रहे। हैप्पी बर्थडे।” वहीं काजोल ने लिखा, “वन एंड ओनली सलमान खान को जन्मदिन की शुभकामनाएँ।”

भाऊ के जन्मदिन पर छल्का रितेश देशमुख का प्यार
रितेश देशमुख ने भी अपने भाऊ सलमान खान के बर्थडे (Salman Khan 60th Birthday) पर एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा है। रितेश ने भाईजान संग दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “मेरे प्यारे भाऊ। आपका दिन प्यार, खुशियों और हँसी से भरा रहे। आप मेरे लिए कितना मायने रखते है, ये बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। आप हमेशा निस्वार्थ भाव से मेरे साथ रहे है। हमेशा मुझे भाई और फैमिली के सदस्य की तरह प्यार किया है। आई लव यू भाऊ… हैप्पी हैप्पी बर्थडे।”
करीना, रकुल और कियारा अडवाणी का Salman Khan 60th Birthday पर पोस्ट
करीना कपूर ने सलमान को बर्थडे विश करते हुए लिखा, ‘वन एंड ओनली टाइगर को 60वां जन्मदिन मुबारक हो। आपको ढेर सारा प्यार।” रकुल प्रीत सिंह ने भी सलमान के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें विश किया है। रकुल ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे, सलमान सर। आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और सफलता के लिए प्रार्थना करती हूँ। आपका ये नया साल आपके लिए नई उपलब्धियाँ और मुस्कुराने के लिए ढेर सारे कारण लेकर आए।”

संजू बाबा ने भी किया भाईजान को विश
इसके अलावा भी कियारा अडवाणी, सुनील शेट्टी, रोहित शेट्टी, रश्मिका मंदाना और संजय दत्त सहित कंई सेलेब्स ने पोस्ट शेयर करते हुए सलमान खान को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी है।
यह भी देखें: जानिए रियल लाइफ में कैसी है कैटरीना कैफ
यह भी देखें: Katrina Kaif और विक्की कौशल ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी, अक्षय कुमार ने दी ये खास सलाह





