Raj Nidimoru: सामंथा रुथ प्रभु का नाम इन दिनों डायरेक्टर राज निदिमोरू के साथ जोड़ा जा रहा है। वहीं अब दोनों का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
साउथ की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की जिंदगी में लगता है एक बार फिर प्यार ने दस्तक दी है। ऐसा हमारा नहीं बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है। बीते काफी समय से सामंथा का नाम डायरेक्टर राज निदिमोरू (Raj Nidimoru)के साथ जोड़ा जा रहा है। दरअसल दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है, जिसे देख फैंस दोनों के डेटिंग के कयास लगा रहे है। वहीं अब इनका एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों साथ में नजर आ रहे है।
Raj Nidimoru-सामंथा का लेटेस्ट वीडियो
Contents
दरअसल हाल ही में सामंथा और राज को मुंबई के एक जिम में साथ स्पॉट किया गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले राज जिम से बहार निकलते है और इसके बाद सामंथा आती है। तभी दोनों एक ही गाड़ी में बैठकर वहां से निकल जाते है।
फिर तेज हुए डेटिंग के चर्चे
सामंथा और राज को एक बार फिर साथ में देख उनके रिलेशनशिप की अफवाहें तेज हो गई है। बता दे कि कुछ दिनों पहली भी एक्ट्रेस ने दुबई से एक वीडियो शेयर की थी। इस वीडियो में सामंथा एक शख्स का हाथ पकडे नजर आ रही थी। फैंस का कहना है कि ये हाथ राज का ही है।
पहले नागा चैतन्य से रचाई थी शादी
जानकारी के लिए बता दे कि सामंथा रुथ प्रभु ने इससे पहले साल 2017 में एक्टर नागा चैतन्य से शादी की थी। लेकिन दोनों की ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाई और साल 2022 में इनका तलाक हो गया था।
यह भी देखें: Sreeleela Birthday: 24 साल की हुई एक्ट्रेस श्रीलीला, अल्लू अर्जुन से लेकर सामंथा रुथ प्रभु तक ने यूँ दी बधाई