Bollywood

Valentine Month Special: सलमान खान की ‘तेरे नाम’ से लेकर शाहरुख खान की ‘देवदास’ तक वेलेंटाइन पर री-रिलीज होंगी ये फिल्में

Valentine Month Special: वेलेंटाइन पर बॉलीवुड की कंई रोमांटिक फिल्में सिनेमाघरों में री-रिलीज होने वाली है। इनमें सलमान खान की ‘तेरे नाम’ से लेकर शाहरुख खान की देवदास तक…

फरवरी… जिसे प्यार का महीना भी कहा जाता है। यह महीना सभी सिनेप्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है। दरअसल इस महीने (Valentine Month Special) बॉलीवुड की कंई कल्ट-क्लासिक और ब्लॉकबस्टर फिल्में री-रिलीज होने वाली है। सलमान खान की ‘तेरे नाम’ से लेकर शाहरुख खान की ‘देवदास’ तक, चलिए आपको बताते है कि कौन-कौन सी आइकॉनिक फिल्में एक बार फिर बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है।

Valentine Month Special: Devdas

शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित स्टारर ‘देवदास’ साल 2002 में रिलीज हुई थी। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी यह फिल्म उस समय की एक बिग बजट मूवी थी। लगभग 45 से 50 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने उस समय भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी अच्छी-खासी कमाई की थी।

Devdas मूवी री रिलीज होगी

जानकारी के लिए बता दे कि ये पहली भारतीय फिल्म थी जिसे कान्स फिल्म फेस्टिवल में स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए चुना गया था। वहीं इस फिल्म ने उस समय 5 राष्ट्रीय पुरष्कार और 11 फिल्मफेयर पुरष्कार जीतकर इतिहास रच दिया था। ऐसे में फैंस एक बार इस फिल्म को बड़ी स्क्रीन पर देखने के लिए उत्साहित है। बता दे कि यह फिल्म 6 फरवरी 2026 को री-रिलीज होगी।

मणिरत्नम की Yuva Movie

मणिरत्नम के निर्देशन में बनी और साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म युवा (Yuva) भी  Valentine Month में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। दरअसल इस फिल्म ने अभिषेक बच्चन, अजय देवगन, विवेक ओबरॉय, सोनू सूद, रानी मुखर्जी और ईशा देओल सहित कंई सितारे नजर आए थे। यह फिल्म 20 फरवरी 2026 को री-रिलीज होगी।

Valentine Month Special

सलमान खान की Tere Naam भी Valentine Month में होगी री-रिलीज

सलमान खान की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘तेरे नाम’ भी एक बार फिर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। साल 2003 में रिलीज हुई इस फिल्म में सलमान के साथ भूमिका चावला लीड रोल में नजर आई थी। सतीश कौशिक के निर्देशन में बनी यह फिल्म उस समय भले ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन न कर पाई हो लेकिन समय के साथ यह फिल्म दर्शकों के दिलों में बस गई है।

सलमान खान की फिल्म तेरे नाम Valentine Month Special पर होगी रिलीज

इस फिल्म में सलमान का राधे भैया का किरदार और उनके निर्जरा के लिए प्यार ने दर्शकों का खूब दिल जीत लिया था। इसके अलावा इस फिल्म के गाने जैसे इसका टाइटल ट्रैक ‘तेरे नाम’, ‘ओढ़नी’, ‘क्यों किसी को’ और ‘तुमसे मिलना’ सहित को आज भी फैंस बड़े में चाव से सुनना पसंद करते है। ऐसे में अगर भी राधे भैया के फैन है और इस फिल्म को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखना चाहते है तो आप इसे 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में देख सकते है।

यह भी देखें: SRK 60th Birthday: शाहरुख खान के बर्थडे पर बेटी सुहाना खान का खास पोस्ट, काजोल से लेकर दीपिका पादुकोण तक ने भी किया विश 

One thought on “Valentine Month Special: सलमान खान की ‘तेरे नाम’ से लेकर शाहरुख खान की ‘देवदास’ तक वेलेंटाइन पर री-रिलीज होंगी ये फिल्में 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Mastodon Twitter instagram