Virat-Anushka: सामने आए वीडियो में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को कैजुएली लंदन की सड़कों पर घूमते-फिरते देखा जा सकता है। इस दौरान दोनों…
Virat-Anushka Video: सेलेब्रिटी कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अब भले ही इंडिया में न रहते हो, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए फैंस को उनकी झलक देखने को मिल ही जाती है। वहीं अब हाल ही में विराट और अनुष्का का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दोनों को आराम से लंदन की सड़कों पर टहलते देखा जा सकता है।
लंदन की सड़कों पर इस अंदाज में दिखे Virat-Anushka
Contents
सामने आए वीडियो में विरूष्का को कैजुअल लुक में देखा ज सकता है। विराट टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने नजर आ रहे है। इसके साथ ही उन्होंने हाथ में पानी की बड़ी सी बोतल पकड़ी हुई है। वहीं अनुष्का ब्लैक पैंट्स और वाइट टॉप पहने नजर आ रही है। इस दौरान उनके कन्धों पर एक बड़ा सा बैग भी लटका हुआ है।
कैजुअल लुक में नजर आए विराट और अनुष्का
वीडियो में देखा जा सका है कि विराट और अनुष्का सड़क क्रॉस करते है और इसके बाद दोनों एक अन्य विदेशी कपल के साथ बातचीत करते नजर आ रहे है। विरूष्का का ये वीडियो भले ही दुर से शूट किया गया हो लेकिन दोनों की एक झलक देख उनके फैंस गदगद हो गए है।
यह भी पढ़े: Kartik Aaryan ने अपनी अपकमिंग मूवी के सेट से शेयर किया मजेदार वीडियो
विरूष्का के वीडियो पर फैंस बरसा रहे प्यार
एक फैन ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “वाओ, क्रिकेट फील्ड में सब कुछ अचीव करने के बाद ये कितना शांत और संयमित जीवन जी रहे है।’ एक ने लिखा, ये अपनी वाइफ के साथ एक शांत जीवन जी रहे है, दुनिया क्या कहती है इससे इन्हे कोई फर्क नहीं पड़ता।’ एक ने लिखा, ‘भाई ने फेम के बजाए शांति को चुना है।’