Bollywood Upcoming Movies 2026

Bollywood Upcoming Movies 2026: शाहिद-तृप्ति की ‘ओ रोमियो’ से लेकर सिद्धांत-मृणाल की ‘दो दीवाने शहर में’ तक, फरवरी में रिलीज हो रही ये फिल्में 

Bollywood Upcoming Movies 2026: फरवरी महीने में बॉलीवुड की कंई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इनमें शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ से लेकर…

फरवरी 2026 में बॉलीवुड की कंई बड़ी और एक्साइटिंग फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। अगर आप भी बॉलीवुड फिल्मों के फैन है, तो आप सिनेमाघरों में जाकर इन मूवीज का लुत्फ उठा सकते है। तो चलिए आपको बताते है कि February 2026 में कौनसी Bollywood Movies थिएटर्स में दस्तक देने वाली है।

Bollywood Upcoming Movies 2026: O Romeo

विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी रोमांटिक एक्शन थ्रिलर ओ रोमियो (O Romeo) वेलेंटाइन के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन नाडियाडवाला प्रोडक्शन के बैनर तले हुआ है।

  • कास्ट- शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, रणदीप हुड्डा, फरीदा जलाल, दिशा पटानी, तमन्ना भाटिया और गौरव शर्मा
  • रिलीज डेट- 13 फरवरी 2026

O Romeo Bollywood Upcoming Movies 2026

Tu Yaa Main

Bollywood Upcoming Movies 2026: आदर्श गौरव और शनाया कपूर की फिल्म तू या मैं (Tu Yaa Main) भी इसी वेलेंटाइन पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। दरअसल इस फिल्म का शाहिद की ‘ओ रोमियों’ से क्लैश होगा। यह एक सर्वाइवल-थ्रिलर है, जिसका निर्देशन बेजॉय नंबियार ने किया है।

  • कास्ट- शनाया कपूर, आदर्श गौरव, मोना सिंह, पारुल गुलाटी और सिद्धार्थ सिबल
  • रिलीज डेट- 13 फरवरी 2026

Tu Yaa Main release date

Do Deewane Seher Mein

सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक ड्रामा दो दीवाने शहर में (Do Deewane Seher Mein) भी इसी महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन रवि उद्यावर ने किया है। वहीं संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भरत कुमार रंगा ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है।

  • कास्ट- सिद्धांत चतुर्वेदी, मृणाल ठाकुर, इला अरुण, जॉय सेनगुप्ता, आयशा राजा इनेश कोटियन, संदीप धर और दीपराज राणा
  • रिलीज डेट- 20 फरवरी 2026

Do Deewane Seher Mein

Assi

तापसी पन्नू की फिल्म अस्सी (Assi) भी जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। यह एक हार्ड हीटिंग सोशल और इन्वेस्टिगेटिव कोर्टरूम ड्रामा मूवी है, जिसका निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। वहीं इस फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और अनुभव सिन्हा ने प्रोड्यूस किया है। “Bollywood Upcoming Movies 2026”

  • कास्ट- तापसी पन्नू, कानि कुश्रुति, रेवती, मनोज पाहवा, जीशान आयूब और नसरुद्दीन शाह
  • रिलीज डेट- 20 फरवरी 2026

Bollywood Upcoming Movies 2026

यह भी देखें: Valentine Month Special: सलमान खान की ‘तेरे नाम’ से लेकर शाहरुख खान की ‘देवदास’ तक वेलेंटाइन पर री-रिलीज होंगी ये फिल्में 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top