Peddi Release Date

Peddi Release Date: रामचरण की फिल्म ‘पेद्दी’ हुई पोस्टपोन, जानिए नई रिलीज डेट 

Peddi Release Date: रामचरण की फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। पहले यह फिल्म मार्च में सिनेमाघरों दस्तक देने वाली थी। हालाँकि अब…

रामचरण की अपकमिंग फिल्म ‘पेद्दी’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है।  मेकर्स भी लगातार इस फिल्म की अपडेट साझा करते रहते है। वहीं अब इस फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए एक जरुरी अपडेट सामने आया है। दरअसल इस मूवी की रिलीज डेट (Peddi Release Date) में बदलाव कर दिया गया है। पहले यह फिल्म मार्च 2026 में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसकी रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है।

रामचरण की फिल्म का नया पोस्टर (Peddi Release Date)

रामचरण ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पेद्दी का नया पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्ट में रामचरण को काफी इंटेंस लुक में देखा जा सकता है। बढ़ी हुई दाढ़ी,बिखरे बाल और चेहरे पर खून के निशानों के साथ वे काफी लोगों के बीच खड़े हुए नजर आ रहे है।

Peddi Release Date New

वहीं इसके साथ ही इस फिल्म की नई रिलीज डेट (Peddi Release Date) भी अनाउंस कर दी गई है। यह फिल्म अब 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। जानकारी के लिए बता दे कि यह एक पैन इंडिया मूवी है, जिसे तेलगु, तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा।

Peddi Movie Cast

बता दे कि पेद्दी का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है और इसमें म्यूजिक A.R. रहमान का है। वहीं रामचरण के अलावा जान्हवी कपूर, तृषा कृष्णन, विजय सेतुपति, दिव्येंदु, शिवा राजकुमार और जगपति बाबू सहित कंई सितारे नजर आएँगे।

नवंबर में रिलीज हुआ था पहला गाना

बताते चलें कि नवंबर 2025 में इस फिल्म का पहला गाना चिकरी-चिकरी रिलीज किया गया था, जिसे रामचरण और जान्हवी कपूर पर फिल्माया गया था। इस गाने को मोहित चौहान ने गाया है, वहीं म्यूजिक एआर रहमान का है। इस गाने ने यूट्यूब पर 49 मिलियन व्यूज के साथ धूम मचा दी है।

यह भी देखें: Ram Charan-Upasana Twins: रामचरण ने दूसरी बार पिता बनने के बाद शेयर किया पहला पोस्ट, कहा- ‘दो बेटियाँ और एक बेटा…’

यह भी देखें: Chiranjeevi Birthday: केक खिलाया और फिर छुए पैर… रामचरण ने यूँ मनाया पिता चिंरजीवी का 70वां जन्मदिन 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top